CricketFeature

वो 5 क्रिकेटर जो भारतीय फिल्मों में कर चुके हैं काम

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना रहा है। चाहे फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों का फेमस क्रिकेटर से शादी करना हो या फिर किसी क्रिकेटर का खेल की दुनिया छोड़कर अभिनय की दुनिया में काम करना हो।

Advertisement

तो आज हम आपको उन टॉप 5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है जो भारतीय फिल्मों में काम करते हुए नजर आये है।

1. सुनील गावस्कर

इस डीगज क्रिकेटर ने 1988 में आयी फिल्म ‘मलामाल’ में कैमियो की भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने एक मराठी गीत “या दुनियामधे थंबयाला वेल कोनाला” भी गाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ। इस गानें में क्रिकेट मैच और जीवन के बीच समानता को दर्शाया गया था।

Advertisement

उन्होंने पहली बार एक मराठी फिल्म ‘सावली प्रेमाची’ में भी अभिनय किया था जो 1980 में आई थी। इस फिल्म को करते समय वो भारत के लिए खेल रहे थे। गावस्कर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले है और 51.12 के औसत के साथ 10122 रन बनाये थे। वहीं 108 वनडे मैचों में उनके नाम 35.14 की औसत से 3092 रन दर्ज है।

2. अजय जडेजा

अजय जडेजा 1990 के दशक में भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने कई बार वनडे मैचों में टीम की कप्तानी भी की। हालांकि, मैच फिक्सिंग कांड की वजह से उनका करियर समय से पहले ही खत्म हो गया था।

इसलिए, उन्होंने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया और यहां तक ​​कि 2003 की फिल्म ‘खेल’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि उसके बाद से वो कमेंट्री करने लगे।

Advertisement

3. विनोद कांबली

सचिन तेंदुलकर के साथ, विनोद कांबली 1990 के दशक में मुंबई से निकलने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। हालांकि वो तेंदुलकर की तरह सक्सेस नहीं हो पाए थे।

2000 में क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ फिल्म ‘अनार्थ’ में अभिनय किया लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिससे बॉलीवुड में भी करियर बनाने का उनका सपना खत्म हो गया।

4. कपिल देव

इस लिस्ट में महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए। भारत ने उनकी ही कप्तानी में 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Advertisement

कपिल देव ने कुछ फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएँ निभाई हैं। उन्होंने ‘इकबाल’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘स्टंप्ड’ आदि फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनके ऊपर 83 नाम बायोपिक भी बनी है जिसमें उनका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है।

5. सैयद किरमानी

सैयद किरमानी भारत के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक थे। उन्हें 1983 वर्ल्ड कप का बेस्ट विकेटकीपर चुना गया था। उस समय जब जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव ने 175 रनों की पारी खेली थी तो वो उनके साथी थे।

किरमानी ने 1985 में आयी फिल्म ‘कभी अजनबी द’ में काम किया था। इसके बाद वो 2010 में आयी फिल्म डेडली 2 और 2012 में आयी फिल्म मझविल्लीनट्टम वरे में भी काम करते हुए दिखाई दिए थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button