CricketNews

हैरी ब्रूक ने उस इमोशनल मोमेंट का खुलासा किया जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2023 नीलामी में चुना

आईपीएल 2023 नीलामी के सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक का 10 करोड़ से ज्यादा की रकम मके बिकना रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2023 नीलामी में 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

Advertisement

इतना महँगा बिकने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने उस इमोशनल मोमेंट का खुलासा किया जब हैदराबाद ने उन्हें शुक्रवार को आईपीएल 2023 की नीलामी में खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में हैरी ब्रूक को किया साइन

हाल के महीनों में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। जहां उन्होंने छोटे प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं टेस्ट में भी वह शानदार रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह इंग्लैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। ब्रुक के बारे में प्रभावशाली पहलू टी20 में मिडिल आर्डर में कठिन कार्य करने की उनकी क्षमता रही है। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं थी कि हैदराबाद ने उन्हें मोटी रकम में खरीदा।

Advertisement

उस पल के बारे में बात करते हुए जब उन्हें चुना गया, हैरी ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं अपनी मां और दादी के साथ डिनर कर रहा था, और जब हैदराबाद ने मुझे चुना तो वे रो रहे थे।”

हैदराबाद को मिडिल आर्डर में युवा खिलाड़ी की हिटिंग क्षमताओं से होगा लाभ

हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी के साथ फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआत करने की संभावना है। यह मिडिल आर्डर है जिसके लिए हैदराबाद को बहुत सारे विकल्पों की आवश्यकता हैं। हैरी ब्रूक के नंबर 5 या नंबर 4 पर आने की संभावना है और उनके साथ एडेन मार्कराम और ग्लेन फिलिप्स भी होंगे। फ्रेंचाइजी के लिए हेनरिक क्लासेन का विकल्प भी उपलब्ध है।

Advertisement

हैरी के लिए फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करना अहम होगा। हां, वह अनुभवहीन है लेकिन हैदराबाद चाहेगा का कि यह युवा विदेशी खिलाड़ी मिडिल आर्डर में अच्छा प्रदर्शन करें। वहीं ब्रूक भी यही चाह रहे होंगे। साथ ही, हैरी ब्रूक को प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करने के लिए मिडिल आर्डर के अन्य बल्लेबाजों से मुकाबला करना पड़ेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अगले सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Related Articles

Back to top button