CricketFeature

वो 4 प्लेयर्स जो बतौर कप्तान आखिरी बार खेलेंगे टी20 विश्व कप

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद, अगला टी20 विश्व कप 2024 में होगा। यानी कि, अगला टी 20 विश्वकप 2 साल बस होगा, इसलिए कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, कुछ टीमों में कप्तानों का भी बदलाव हो सकता है।

Advertisement

इस नोट पर आइये एक नजर डालते हैं उन प्लेयर्स की सूची पर जिनके लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में बतौर कप्तान आखिरी सीजन हो सकेगा है।

1.) एरॉन फिंच – ऑस्ट्रेलिया

एरोन फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टी20 में भी उनका फॉर्म खराब रहा है। साल 2021 में, उन्होंने 28 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 2022 में, उनका औसत बढ़कर 30 और स्ट्राइक रेट 130 हो गया है। लेकिन, ये आँकड़े ओपनर के लिए ठीक नहीं है।

Advertisement

इसलिए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर फिंच इस टी 20 विश्वकप के बाद खुद ही कप्तानी छोड़ दें। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने नए वनडे कप्तान के नाम ऐलान नहीं किया है। पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ जैसे कई खिलाड़ी कप्तान हो सकते हैं। साथ ही अगला टी20 कप्तान भी वही प्लेयर हो सकता है।

2) मोहम्मद नबी – अफगानिस्तान

मोहम्मद नबी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 कप्तान के रूप में आखिरी टी20 विश्व कप हो सकता है। कप्तान के रूप में मोहम्मद नबी द्वारा लाई गई स्थिरता के कारण अफगानिस्तान की कप्तानी की पहेली सुलझ गई है। हालाँकि, मोहम्मद नबी खुद अच्छा नहीं कर रहे हैं इसलिए टीम मैनेजमेंट एक विकल्प के बारे में सोच सकता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि नबी अब 37 साल के हैं और 2024 तक 39 साल के हो जाएँगे। इसलिए, उन्हें अगले संस्करण में कप्तान के रूप में रखना उपयुक्त नहीं हो सकता है। राशिद खान ने हाल ही में कप्तान बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। हालाँकि, वह टीम को आगे ले जाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। मैनेजमेंट को किसी तरह अपने स्टार खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनने के लिए राजी करना चाहिए।

Advertisement

3) रोहित शर्मा – भारत

जब रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी दी गई थी। तभी, यह बात शुरू हो गई थी कि आईसीसी वनडे विश्वकप 2023 के बाद वह कप्तान नहीं रह जाएँगे। फॉर्म, फिटनेस और उम्र – ये सभी कारक रोहित के खिलाफ हैं इसलिए, अगर वह अगले साल मेगा-इवेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देते हैं तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी।

भारत के पास कप्तानी के लिए चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प होंगे। इस समय हार्दिक पांड्या दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। केएल राहुल उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी हैं। ऋषभ पंत को अभी T20I में अच्छा काम करना बाकी है और जसप्रीत बुमराह सभी मैच नहीं खेल सकते हैं। इसलिए, इन दोनों पर विचार नहीं किया जा सकता है।

4) शाकिब अल हसन – बांग्लादेश

शाकिब अल हसन भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में कप्तान के रूप में अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। महमूदुल्लाह कुछ समय के लिए टीम के कप्तान थे लेकिन एक बार फिर शाकिब को टीम के कप्तान के रूप में घोषित किया गया है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि टीम के पास इस मेगा इवेंट के बाद एक नया कप्तान होगा। अपनी उम्र और फॉर्म को देखते हुए शायद शाकिब को दोबारा टीम की कप्तानी नहीं मिल पाए।

Advertisement

बांग्लादेश T20I में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल पहले ही फॉर्मेट छोड़ चुके हैं। यह वो समय है जब टीम में कुछ यंग प्लेयर्स की जरूरत है।कप्तानी स्लॉट भी किसी नए और उच्च क्षमता वाले व्यक्ति को दिया जाना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Back to top button