CricketNews

‘मैक्स वेरस्टैपेन ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का’, रोहित शर्मा ने अबू धाबी ग्रां पी की क्रिकेट से तुलना करते हुए किया ट्वीट

इस रेस में आखिरी मिनटों में हैमिल्टन से आगे निकले वेरस्टैपेन

कल पूरी दुनिया अबू धाबी फॉर्मूला वन ग्रां प्री में व्यस्त थी। चूंकि, यह एक बहु प्रतिक्षित और बेहद रोचक रेस थी। इसलिए, दुनिया भर के फॉर्मूला वन फैंस इस रेस पर नज़र गड़ाए हुए थे। लेकिन, जैसे ही रेस समाप्त हुई ट्विटर पर, ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। जिसमें, विभिन्न खेलों से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने इस पर बात की तो भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर्स के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने ट्वीट से इस रेस पर राय व्यस्त की।

Advertisement

दरअसल, यह बेहद रोमांचक रेस थी जो जिसका परिणाम हमेशा की तरह आखिर में ही आना तय था। लेकिन, आखिरी कुछ क्षणों में इसका फैसला होगा शायद ही किसी ने सोचा हो।  वास्तव में, यास मरिना ट्रैक पर 58 लैप की इस रेस में एक समय हैमिल्टन जीत की ओर जाते हुए दिख रहे थे। और, हैमिल्टन ने शुरू से लेकर लगभग आखिर तक पहला स्थान भी बनाये रखा था।

लेकिन, 54वें लैप में विलियम्स रेसिंग टीम के ड्राइवर निकोलस लातिफी की कार क्रैश हो गयी, जिसके कारण सेफ्टी कार लागू कर दी गयी। जिसके तहत, सभी ड्राइवर्स को रफ्तार घटानी पड़ी और ट्रैक से मलबा साफ होने तक ओवरटेक पर रोक लगा दी गई. हैमिल्टन इस वक्त पहले और वेरस्टाप्पेन दूसरे स्थान पर थे.

Advertisement

हालांकि, इसके बाद हैमिल्टन और वेरस्टाप्पेन ने आखिरी लैप में साथ शुरूआत की थी। लेकिन पहले चार मोड़ में ही वेरस्टाप्पेन ने उन्हें पीछे दिया। और 395.5 पॉइंट से खिताब अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने अबुधाबी फॉर्मूला वन ग्रां प्री की इस रेस को क्रिकेट से जोड़ते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रोहित ने लिखा, ”एक गेंद पर 6 रनों की आवश्यकता है और अनुमान लगाएं कि मैक्स वेरस्टाप्पेन ने छक्का जड़ दिया, अविश्वसनीय जीत।”

हालांकि, इस रेस का टर्नअराउंड और भी अधिक रोमांचक था क्योंकि, मैक्स वेरस्टैपेन ने अंत में ऐसा प्रदर्शन किया जिसकी किसी को उम्मीद नही थी। यदि, 54वें लैप में दुर्घटना नही हुई होती तो इस रेस में हैमिल्टन से आगे कोई भी प्रयास वेरस्टैपेन को आगे नहीं ले जा सकता था।

Advertisement

रोहित के इस ट्वीट के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स ने रोहित के ही ट्वीट का हवाला देते हुए और उनके ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि, यह ऐसी स्थिति नहीं थी जहां 1 गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। यह एक ऐसी स्थिति थी जहां 1 गेंद पर 13 रनों की जरूरत थी।

ऐसा लग रहा था, जैसे आखिरी गेंद पर किसी गेंदबाज ने हाई फुल टॉस फेंका हो, लेकिन गेंद कमर से थोड़ी नीचे थी और सही डिलेवरी हो। हालांकि, इस गेंद पर एक छक्का मारा गया और फिर अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को सही ठहराया। बल्लेबाज को एक और गेंद और एक फ्री हिट दी गई। जिस पर, वह एक बार फिर छक्का जड़ता है।

टायमल मिल्स की तुलना रोहित शर्मा की अपेक्षा कहीं अधिक रोचक थी

यह कहना गलत नहीं होगा कि, रोहित की सादृश्यता की तुलना में टायमल मिल्स की तुलना क्रिकेट से अधिक संबंधित और रोचक थी। जिन्होंने अंतिम मिनट के बदलाव के आधार पर एक शानदार उपमा देते हुए ट्वीट किया।

Advertisement

रोहित शर्मा एक ऐसे प्लेयर हैं जो फॉर्मूला वन के अलावा अन्य खेलों पर भी पैनी नजर रखते हैं। वह रियल मैड्रिड के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं। जो कि, कई बार की फुटबॉल चैंपियंस लीग विजेता और स्पेनिश फुटबॉल शीर्ष डिवीजन, ला लीगा की टॉप टीमों में से एक है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button