CricketNews

धोनी से नहीं हुई मेरी शादी; हरभजन सिंह का मजाकिया बयान

भज्जी का यह बयान तेजी से हो रहा है वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बेहद मजेदार जवाब दिया है। भज्जी का यह जवाब हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

दरअसल, इस इंटरव्यू में हरभजन से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके संबंधों के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे गए थे। इन सवालों का कारण यह था कि हरभजन सिंह को धोनी की कप्तानी में ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से बाहर कर दिया गया था। और, उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी।

 वास्तव में, हरभजन सिंह ने इंटरव्यू में उनके और धोनी के संबंध पर सवाल किया गया तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “मैंने धोनी से शादी नहीं की है।” यह शायद हरभजन का यह कहने का तरीका था कि धोनी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों का भारतीय टीम से हटाने का कोई संबंध नहीं है।

Advertisement

अपनी पिछली टिप्पणियों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि, साल 2011 विश्व कप विजेता टीम के कुछ सदस्य आगे भी टीम इंडिया का हिस्सा रह सकते हे। लेकिन, यह नहीं हुआ या नहीं होने दिया गया। हरभजन ने यह भी कहा कि, वह उन टिप्पणियों के साथ धोनी को दोष नहीं दे रहे थे। वह वास्तव में तत्कालीन बीसीसीआई प्रशासन की आलोचना की थी।

हरभजन के मुताबिक धोनी से ज्यादा असल में उस समय का बीसीसीआई प्रशासन था जो कई सीनियर खिलाड़ियों को हटाने के सबसे बड़ा कारण था। और, जब वह चयन समिति के पास इस विषय का कारण जानने के लिए गए तो चयनकर्ताओं ने उन्हें बताया कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं था। इस पर, हरभजन ने कहा कि, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जब फैसला चयनकर्ताओं के हाथ में नहीं है तो वे नौकरी में क्यों हैं।

विश्वकप के बाद हरभजन सिंह ने भारतीय टीम में की कई बार वापसी

साल 2011 में बाहर किए गए हरभजन ने बाद में कई बार टीम इंडिया में वापसी की। उन्हें 2012 के टी 20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था। फिर उन्होंने 2015 में भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की और वे भारत में 2016 के टी 20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन, भज्जी इतने मौके मिलने के बाद भी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके थे।

Advertisement

हालांकि, हरभजन ने आईपीएल में खेलना जारी रखा और 2018 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने खरीद लिया था। जहां, उन्होंने धोनी की कप्तानी में वह आईपीएल विजेता टीम के सदस्य थे।

उल्लेखनीय है कि, सीएसके ने आईपीएल 2020 के बाद हरभजन सिंह को रिलीज़ कर दिया था। जिसके बाद, भज्जी ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेला था। जहाँ, उन्हें पहले लेग में कुछ मैचों में मौके मिले थे। लेकिन, यूएई लेग में उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा। हालांकि, वह इसके बाद, अधिक दिनों तक क्रिकेट नहीं खेलना चाहते थे। जिस कारण उन्होंने बीते महीने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से सन्यास का ऐलान कर दिया था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button