FeatureIPL

आईपीएल 2022: इस सीजन में अब तक के 5 बेहतरीन फिनिशर

आईपीएल में टॉप आर्डर के बल्लेबाज अक्सर ऑरेंज कैप अपने नाम करने में सफल हो जाते हैं क्योंकि वो ही ज्यादा गेंदे खेलते हैं। इस सीजन में भी कहानी अलग नहीं दिखती। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर सात मैचों में 491 रन के साथ टॉप पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने आठ आईपीएल 2022 मैचों में 368 रन बनाए हैं।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वे एक सोलिड टोटल की नींव रखते है। वहीं उन्हीं की तरह फिनिशरों भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका योगदान मैच के भाग्य का फैसला कर सकता हैं। वो कुछ ही गेंदे खेलकर मैच को पलट देते हैं। तो आज हम आपको आईपीएल 2022 में अभी तक फिनिशर्स की भूमिका अच्छे से निभाई है।

5. एडेन मार्कराम- सनराइजर्स हैदराबाद

निकोलस पूरन को इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फिनिशर की भूमिका निभानी थी। लेकिन यह दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम हैं, जो इस भूमिका को अंजाम दे रहे है। आक्रामक बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि राजस्थान वो मैच 61 रन से जीत गया था।

Advertisement

इस पारी से आत्मविश्वास हासिल करते हुए, उन्होंने एक-दो शानदार पारियां खेली हैं और टीम को मैच जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है और 150.79 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 190 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है।

4. सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस भले ही आईपीएल 2022 में में अब तक एक भी मैच जीतने में नाकाम रही हो, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

उन्होंने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले है और 151.27 के बेहतरीन इकॉनमी रेट के साथ 239 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो 2 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

3. आंद्रे रसेल- कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर के आंद्रे रसेल पारी के अंत में ताबड़तोड़ अंदाज में खेलने में शानदार रहे हैं। उन्होंने आसानी से मैदान में बड़े-बड़े छक्के लगाए है जो कि फ्रेंचाइजी को उनसे उम्मीद थी। हालांकि उनकी इस सीजन में ज्यादतर पारियां बेकार गयी क्योंकि उन्हें मिडिल और लोअर आर्डर के बल्लेबाजों से बहुत कम सपोर्ट मिला है।

उन्होंने पंजाब के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। रसेल ने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और 180.16 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 227 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए वो 10.43 के इकॉनमी रेट के साथ 10 विकेट ले चुके हैं।

2. शिमरोन हेटमायर- राजस्थान रॉयल्स

शिमरोन हेटमायर ने डेथ ओवरों में आरआर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। सात मैचों में उन्होंने 179.20 की शानदार स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। 25 वर्षीय बिग-हिटर ने हैदराबाद के खिलाफ 13 गेंदों में 32 रन बनाकर अपने अभियान की शुरुआत की और उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

उन्होंने मुंबई के खिलाफ 14 में से 35, बंगलौर के खिलाफ 31 में 42* और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 8.50 करोड़ की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था।

1. दिनेश कार्तिक- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

इस बात में कोई शक नहीं है कि आरसीबी के दिनेश कार्तिक अब तक आईपीएल 2022 के फिनिशर रहे हैं। उन्होंने सबसे मुश्किल परिस्थितियों में शानदार संयम दिखाते हुए बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कार्तिक के पास अनुभव है, लेकिन फिर भी, कुछ कैमियो जो उन्होंने निभाए हैं, वे शानदार रहे हैं। वह कंसिस्टेंसी के मामले में आरसीबी के बटलर रहे हैं। हालांकि वो बटलर की तरह शतक नहीं लगा पाए है क्योंकि वो मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करने आते हैं।

पंजाब के खिलाफ 14 गेंदों में नाबाद 32 रन, आरआर के खिलाफ 23 रन पर 44 * रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनकी 14 गेंदों में 34 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 34 गेंद में 66* रन की पारी खेली है। इस सीजन में उन्होंने अभी तक 8 मैच खेले है और 200.00 के स्ट्राइक रेट के साथ 210 रन बनाये है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button