FeatureIPL

सुरेश रैना के भारतीय अंडर 19 बैच के 3 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया

सुरेश रैना आईपीएल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वो मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जानें जाते हैं। रैना को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कोई खरीददार भी नहीं मिला था।

Advertisement

हालांकि 2004 के भारतीय अंडर 19 बैच के उनके कुछ साथियों ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया। तो आज हम आपको सुरेश रैना के भारतीय अंडर 19 बैच के तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया था।

1. शिखर धवन (पंजाब किंग्स)

शिखर धवन पिछले कुछ समय से आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक खिलाड़ी रहे हैं। वो लगभग हर सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में बने रहते हैं।

Advertisement

आईपीएल 2022 में वो पंजाब किंग्स की टीम में शामिल थे। उन्होंने पिछले कुछ सीजन में जो स्टैंडर्ड स्थापित किये है उसके मुताबिक वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है। शिखर ने इस सीजन में 14 मैच खेले है और 122.67 के स्ट्राइक रेट की मदद से 460 रन बनाये है। इस दौरान वो 3 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

2. दिनेश कार्तिक (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

दिनेश कार्तिक सुरेश रैना के भारतीय अंडर 19 बैच के खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उनका चयन 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए हुआ है।

उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह इस साल के अंत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह पक्की कर सकते हैं। कार्तिक ने इस सीजन में 16 मैच खेले है और 183.33 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 330 रन बनाये है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

3. रॉबिन उथप्पा (चेन्नई सुपर किंग्स)

इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। उन्होंने आईपीएल के पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आती चली गयी। उथप्पा ने इस सीजन में 12 मैच खेले है और 134.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 230 रन बनाये है।

Related Articles

Back to top button