CricketFeature

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन

अफ्रीका दौरे में हुई हार को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। जिसका असर आगामी मैचों में दिख सकता है। ये भारतीय खिलाड़ियों के प्रतिष्ठा का भी विषय हो सकता है। और यही कारण है कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत एक अच्छी जीत की तलाश में होगा।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद नया टीम मैनेजमेंट थोड़ा दबाव महसूस करता नजर आ रहा है। मैनेजमेंट की ये पूरी कोशिश होगी कि, कैरेबियाई टीम के खिलाफ मेन इन ब्लू में कुछ आत्मविश्वास वापस आए।

भारत अभी भी अपने दो मेन ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा की कमी महसूस कर रहा है। ये दोनों टीम को 6-7 नम्बर में बैलेंस करते हैं। इसलिए, यह कहना बिल्कुल सही रहेगा कि, उन्हें अपनी पहली पसंद के प्लेइंग इलेवन के बिना एक बार फिर खेलना होगा। भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा वापस स्क्वाड में वापस आ गए हैं।

Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-

ओपनर: रोहित शर्मा, शिखर धवन

सलामी जोड़ी की बात करें तो, ये खिलाड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन हो सकते है। रोहित शर्मा के टीम में वापस आने के साथ, वह अपना ओपनिंग स्लॉट संभालेंगे। उनकी गैर मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी श्रृंखला में केएल राहुल, शिखर धवन के साथ उनकी भूमिका निभाई थी। हालांकि, राहुल सीरीज के पहले ओडीआई मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन दूसरे मैच में उन्हें मिडिल लाइन में जगह दी जा सकती है।

शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन तो किया ही है। साथ ही कुछ समय के लिए वह अपनी शुरुआती स्थिति भी सुरक्षित की है। विश्व कप दूर न होने के कारण बीसीसीआई अब भी उनके साथ आगे बढ़ने की की सोच में है।

Advertisement

मध्य क्रम: विराट कोहली, ऋषभ पंत, और सूर्यकुमार यादव

विराट कोहली ने भले ही लंबे समय से क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है। लेकिन, वह लगातार रन और अर्धशतक बना रहे हैं। इससे एक बात तो तय है कि, टीम मैनेजमेंट उन्हें उनके 3 नंबर में ही रहेंगे। साथ ही, ऋषभ पंत के नम्बर 4 या 5 पर खेलने वाली बात पर भी सन्देह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट की नहीं कर सकते कप्तानी: सबा करीम

यदि, केएल राहुल पहले वनडे मैच के लिए उपलब्ध होते हैं। तो, वह नम्बर 5 पर बल्लेबाजी करते नज़र आ सकते हैं। लेकिन, उनके नहीं होने से, यह मौका सूर्यकुमार यादव के पास जा सकता है। चूंकि, श्रेयस अय्यर का दक्षिण अफ्रीका दौरा अच्छा नही रहा था। साथ ही, वे बल्ले से भी कुछ कमाल नही दिखा पाए हैं।

ऑलराउंडर: दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर

दीपक हुड्डा को एक ऑलराउंडर बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है। जो एक फिनिशर होने के अलावा, थोड़ी ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। और सबसे अधिक संभावना है कि, उन्हें सीधे नंबर 6 पर जाने का मौका मिलेगा। हुड्डा के बाद शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर नम्बर 7 और 8 पर बल्लेबाजी क्रम में हो सकते हैं। दोनों ने अपने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी किया है।

Advertisement

गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा

जसप्रीत बुमराह के न होने पर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में चयन होगा। इसके साथ ही भारत ने टीम में तीन लेग स्पिनरों को भी चुना है। युजवेंद्र चहल को पहला मौका मिलेगा। क्योंकि, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे में अच्छी गेंदबाजी की थी। प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए तेज गेंदबाज होंगे। भारत बीच के ओवरों में और उनकी गति के कारण डेथ ओवर में उनसे अच्छी बॉलिंग की उम्मीद करेगा।

Related Articles

Back to top button