FeatureIPL

आईपीएल 2023 की नीलामी में इन 3 विदेशी खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस खेलेगी दांव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 5 खिताब अपने नाम करने वाली सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने स्क्वाड के ज्यादातर खिलाड़ियों को अपनी फ्रेंचाइजी (Franchise) में शामिल रखा है,परंतु पिछले आईपीएल (IPL) के संस्करण में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफ़ी खराब रहा था।

Advertisement

फिलहाल मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी परेशानी की वजह है, उनकी तेज़ गेंदबाजी जोड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और जोफरा आर्चर (Jofra Archer) जो कि चोटिल है और उनके खेलने पर अभी भी प्रश्न हैं। इसके लिए मुंबई इंडियंस को बैकअप की जरूरत पड़ेगी।

वहीं कुछ समय पहले कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपने आईपीएल (IPL) से संन्यास की घोषणा की थी। इसलिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) को अब एक ऑलराउंडर खिलाड़ी की भी जरूरत हैं। हम आपको ऐसे तीन विदेशी खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है, जो (IPL 2023) नीलामी के लिए मुंबई इंडियंस के निशाने पर रहेंगे।

Advertisement

1) कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

कैमरून ग्रीन (Cameron Green) विस्फोटक बल्लेबाज के साथ-साथ एक तेज हाथ के गेंदबाज भी हैं। इनमें सबसे खास बात यह है कि वह 140 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से गेंदबाजी करते हैं।

कैमरून ग्रीन बतौर ओपनर , मध्यक्रम की बल्लेबाजी के साथ- साथ फिनिशर के रूप में भी अपनी भूमिका निभा सकते है। कैमरून ग्रीन जैसा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस को कई समस्याओं का समाधान कर सकता हैं।

2) दुशमंथा चमीरा (Dushmantha Chameera)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश के लिए सबसे सफल और प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक हैं। वह पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के लिए खेले थे।

Advertisement

तेज़ गेंदबाज के रूप में चमीरा एक जसप्रीत बुमराह और जोफरा आर्चर का शानदार बैकअप विकल्प हो सकते हैं। अगर एमआई (MI) के लिए डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह और जोफरा आर्चर सबसे बेहतर विकल्प है, तो दुशमंथा चमीरा नई गेंद से कमाल दिखा सकते हैं।

3) एंड्रयू टाई (Andrew Tye)

एंड्रयू टाय (Andrew Tye) एक अंडररेटेड T20 खिलाड़ी हैं। वह हर परिस्थितियों में विकेट चटकाने की क्षमता रखते है। अगर एंड्रयू टाई को (MI) उनके बेस प्राइस पर खरीदती है, तो यह मुंबई इंडियंस के लिए सोने पे सुहागा है। कोई

Advertisement

Related Articles

Back to top button