CricketNews

रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट्स की कप्तानी के लिए सबसे बेहतर विकल्प: मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि उन्हें समझ में नहीं आता कि रोहित शर्मा को खेल के सभी प्रारूपों में भारत की कप्तानी क्यों नहीं दी जा सकती। जबकि, विराट कोहली को वनडे कप्तान के रूप में बर्खास्त किए जाने के साथ रोहित शर्मा को पहले ही भारत का सफेद गेंद कप्तान नियुक्त किया जा चुका है। लेकिन, अब कोहली ने टेस्ट कप्तान के रूप में भी इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से इस बात पर बहस चल रही है कि क्या रोहित सभी फॉर्मेट्स में कप्तानी के लिए योग्य व्यक्ति हैं या नहीं।

Advertisement

ऐसा कहा जा रहा है कि, रोहित को टेस्ट कप्तानी नहीं दी जानी चाहिए। क्योंकि, उन्हें विशेष रूप से टी20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप जीतने के लिए ही लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी दी गई है। गौरतलब है कि, लिमिटेड ओवर्स के दोनों विश्वकप का आयोजन जो अगले दो वर्षों में होना है। इसलिए, उन्हें टेस्ट क्रिकेट टीम को बिल्ड करने और उसके दवाब से दूर रहना चाहिए।

हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट्स की कप्तानी के लिए योग्य व्यक्ति हैं।  और, उन्हें यह प्रभार दिया जाना चाहिए।

Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि, रोहित शर्मा सभी फॉर्मेट्स इंडिया के टॉप क्लास बल्लेबाज हैं। इसलिए, उन्हें तीनों फॉर्मेट्स की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। क्योंकि, वह आगामी कुछ वर्षों तक आसानी से क्रिकेट खेल सकते हैं। भले ही वह पहले से ही 35 के करीब हों। अजहरुद्दीन के विचार में, केवल रोहित की फिटनेस ही एक समस्या हो सकती है। क्योंकि, उन्हें हाल ही में कई बार हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा है।

रोहित शर्मा को पिछले कुछ वर्षों में हैमस्ट्रिंग की कई चोटों का सामना करना पड़ा है:

रोहित शर्मा को साल 2020 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के दौरे को बीच में ही छोड़ना पड़ा था। क्योंकि, वह टी20 श्रृंखला के आखिरी मैच में खेलते समय चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह आईपीएल के दौरान एक बार फिर से चोटिल हो गए थे। चोट के कारण रोहित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2020-21 के आखिरी दो टेस्ट मैचों में ही हिस्सा ले सके और अब वह दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले फिर से चोटिल हो गए थे।

Advertisement

यही कारण है कि हैमस्ट्रिंग से संबंधित इन सभी चोटों के साथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन को लगता है कि यह रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट्स की कप्तानी सौंपने के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

यह भी पढ़ें: विश्व के नम्बर 1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने विराट और अश्विन को बताया मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर

अजहरुद्दीन के अलावा, एक अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर की भी राय है कि, रोहित को टेस्ट टीम की कमान संभालनी चाहिए। क्योंकि, सभी प्रारूपों के लिए एक कप्तान चयन और दृष्टिकोण में निरंतरता की अनुमति देता है। यह दिलचस्प बना हुआ है कि, बीसीसीआई और चयन समिति आखिरकार क्या फैसला करती है, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button