CricketNews

शोएब मलिक ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 40 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े। हालांकि उनकी ये पारी बेकार चली गयी क्योंकि भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

हालांकि सूर्या की पारी की तारीफ हर कोई कर रहा है। अब इस लिस्ट में अनुभवी पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ का बल्लेबाज गेंदबाज के दिमाग से खेल सकता है और वह बेहद बोल्ड और कमाल के है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से चमके सूर्यकुमार कुमार

टी 20 विश्व कप 2022 के अपने तीसरे गेम में पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। यह उनके लिए बल्ले से खराब प्रदर्शन था क्योंकि उन्होंने स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 133 रन ही टांगे। भारत इतना भी स्कोर नहीं बना पाता अगर सूर्या ये पारी नहीं खेलते। एक समय भारत ने 49 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए थे और वो स्ट्रगल कर रहे थे। इसके बाद सूर्या ने दिनेश कार्तिक के साथ छठे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 52 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में उनका योगदान ज्यादा रहा।

Advertisement

इस वजह से भारत 133 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा लेकिन सूर्यकुमार ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा। जबकि एक छोर पर विकेट गिरते रहे, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों पर जवाबी हमला किया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। दूसरी ओर जो कुछ हुआ उससे वह बेफिक्र दिखे और स्कोरबोर्ड को चलाते रहे।

शोएब मलिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की पारी की सराहना की

टूर्नामेंट के अपने लगातार दूसरे अर्धशतक में, सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के लिए भरपूर तारीफ बटोरी। उनके इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ शोएब मलिक ने भी की। उन्होंने कहा:

“सूर्यकुमार यादव गेंदबाज के दिमाग से खेल सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने मुश्किल हालात में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला, वह बिल्कुल बोल्ड और शानदार है।”

Advertisement

सूर्यकुमार यादव के टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाने की संभावना है। भारत अगला मुकाबला बुधवार (2 नवंबर) को एडिलेड में बांग्लादेश से है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button