IPLNews

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुरेश रैना ने दिया था ये बयान, अब हो रहा वायरल

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को माना जाता है अच्छा मित्र

आईपीएल 2020 की मेगा नीलामी में जहाँ दुनिया भर के दिग्गज प्लेयर्स और भारत के कई अनकैप्ड प्लेयर्स को करोड़ों रुपए की बोली हासिल हुई। वहीं कई दिग्गज प्लेयर्स ऐसे भी हैं जिन्हें इस मेगा नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन जैसे नामों के अलावा मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का नाम भी शामिल है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए जब सीएसके ने रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। तब, यह लगा कि शायद सीएसके सुरेश रैना को मेगा ऑक्शन में साइन करेगी।यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स रैना को कप्तान बना सकती है। क्योंकि, वह उत्तरप्रदेश से ही आते हैं।

हालांकि, जब ऑक्शन टेबल पर सुरेश रैना का नाम सामने आया तब न तो महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने मिस्टर आईपीएल पर दांव लगाने में दिलचस्पी दिखाई। और, नही किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने। जिसके बाद यह साफ हो गया था कि रैना अब आईपीएल में नहीं दिखाई देंगे।

Advertisement

सुरेश रैना ने 2 करोड़ रुपए रखा था बेस प्राइस

गौरतलब है कि, सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 के लिए हुई मेगा नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था। चेन्नई या कोई अन्य फ्रेंचाइजी चाहती तो वह इस सुपर स्टार को बेस प्राइस पर ही साइन कर सकती थी। हालांकि, ऐसा भी देखने को नहीं मिला।

चूंकि, सुरेश रैना की फैन फॉलोइंग में से अधिकांश चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं। ऐसे में फैंस की यह इच्छा थी कि रैना आईपीएल के आगामी सीजन में सीएसके के लिए ही खेलें। लेकिन, जब मेगा ऑक्शन में रैना को सीएसके ने साइन किया तो चेन्नई सुपर किंग्स को कई प्रकार की आलोचनाओं का सामना करना है।

इस बीच, आईपीएल 2021 के दौरान का सुरेश रैना द्वारा महेंद्र सिंह धोनी के लिए दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में रैना ने कहा था कि, यदि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 जीतने में सफल होती है। तो, मैं महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2022 में खेलने के लिए मना लूंगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button