FeatureIPL

आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आरसीबी के पूर्व क्रिकेटरों की मजबूत प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो टैलेंटेड क्रिकेटरों को रिलीज करने की अपनी आदत के लिए बदनाम है। हालांकि इस वजह से कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 में भी आरसीबी के कुछ खिलाड़ी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तो उसी चीज को लेकर आज हम आपको पूर्व आरसीबी क्रिकेटरों की एक मजबूत इलेवन के बारे में आपको बताने जा रहे है जो आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान) और क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)

केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक पूर्व आरसीबी क्रिकेटरों की इस मजबूत प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज होंगे जो आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी छोड़ने के बाद केएल राहुल आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। पिछले सीजन में केएल ने आरसीबी के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहा है और 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

क्विंटन डी कॉक 2018 में आरसीबी का हिस्सा थे। डी कॉक को बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया। दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज एलएसजी के लिए इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और वो भी 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

Advertisement

मिडिल आर्डर: सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, शिवम दुबे और शिमरोन हेटमायर

सरफराज खान को ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन उनमें से कुछ में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। देवदत्त पडिक्कल को सलामी बल्लेबाज और मिडिल आर्डर दोनों में इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद उन्होंने आरआर के लिए इस सीजन में अच्छे प्रदर्शन के साथ वापसी की है। शिवम दुबे ने इस एडिशन में सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। इसलिए वो इस टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हो गए है। वहीं हेटमायर इस सीजन में राजस्थान के लिए बतौर फिनिशर अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऑलराउंडर: डेनियल सैम्स

आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे आरसीबी के पूर्व क्रिकेटरों की इस इलेवन में डेनियल सैम्स ऑलराउंडर होंगे। वो 2021 में आरसीबी टीम के साथ थे। आरसीबी ने उन्हें सिर्फ 2 मैच में ही खेलने का मौका दिया। इस सीजन में वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा है और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। वो डेथ ओवरों में ज्यादा असरदार साबित हुए है। अगर मुंबई उन्हें आईपीएल 2023 के लिए रिटेन करती हैं तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, आवेश खान और युजवेंद्र चहल

इस इलेवन के लिए यह एक मजबूत गेंदबाजी अटैक होगा। भुवी 2009 और 2010 में आरसीबी का हिस्सा थे और इस सीजन में वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है और बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे है। उमेश यादव ने इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशानी में डाला है। इस सीजन में वो कोलकाता के लिए 12 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं। 2018 से लेकर 2020 तक बैंगलोर टीम का हिस्सा रहे थे।

Advertisement

आवेश खान इन्कन्सीस्टेन्ट रहे हैं लेकिन उन्होंने कुछ मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मैच जिताऊ गेंदबाजी की है। वहीं चहल इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। वो 2014 से लेकर 2021 तक आरसीबी टीम के मुख्य गेंदबाज रहे है।

Related Articles

Back to top button