CricketFeature

यूएई टी20 लीग में प्रत्येक फ्रेंचाइजी की ये खिलाड़ी कर सकते है कप्तानी

सभी फ्रेंचाइजी ने यूएई टी20 लीग या इंटरनेशनल लीग टी20 के पहले एडिशन के लिए अपने विदेशी खिलाड़ियों को चुन लिया है। हालांकि लोकल खिलाड़ियों पर ज्यादा फोकस रहेगा। वहीं ज्यादतर फ्रेंचाइजी पहले से ही अपनी कप्तानी की योजना बना सकते हैं।

Advertisement

हालांकि कुछ टीमों ने अपनी कप्तानी क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ नाम चुने हैं, लेकिन कुछ फ्रेंचाइजी ने टीम के लिए कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प अपना सकते हैं फिर चाहे वो विदेशी ही क्यों ना हो। तो आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो यूएई टी 20 लीग में प्रत्येक फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं।

1. अबू धाबी नाइट राइडर्स- जॉनी बेयरस्टो

अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम में आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। वहीं जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) भी इस टीम में शामिल है। फिटनेस और अनुभव जैसे कई फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए बेयरस्टो कप्तानी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। यह ध्यान देने की जरूरत है कि बेयरस्टो को भी कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है। एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका के उप-कप्तान चरित असलांका भी एक विकल्प हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को दुनियाभर की टी20 में खेलने का काफी अनुभव है। इस चीज का फायदा भी मिलेगा। उन्होंने अभी तक 180 टी20 मैच खेले है और 138.08 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4304 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 25 अर्धशतक देखने को मिले है।

2. गल्फ जायंट्स – जेम्स विंस

जब यूएई टी 20 लीग में प्रत्येक फ्रेंचाइजी के कप्तान के सवाल की बात आती है तो गल्फ जायंट्स को मुश्किल हो सकती है। फ्रेंचाइजी ने कुछ अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में चुना है लेकिन एक भी नाम ऐसा नहीं है जो कप्तानी के दावेदार के रूप में सामने आए। डेविड विसे और शिमरोन हेटमायर को इस प्रारूप में अनुभव है लेकिन कप्तान के रूप में नहीं है।

इसलिए, सबसे अच्छा विकल्प जेम्स विंस (James Vince) लगते है, जिन्होंने हाल ही में हैम्पशायर को वाइटलिटी टी 20 ब्लास्ट में कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई। दाएं हाथ के इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने अभी तक 308 टी20 मैच खेले है और 134.33 के स्ट्राइक रेट की मदद से 8326 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 49 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement

3. शारजाह वारियर्स- मोइन अली

शारजाह वारियर्स की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसलिए, कैपरी ग्लोबल कैपिटल के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइज़ी के लिए कप्तानी एक मुद्दा होने की संभावना नहीं है। ऐसे में मोईन अली (Moeen Ali) कप्तानी में पसंदीदा विकल्प होंगे, अगर वह उपलब्ध नहीं हैं, तो मोहम्मद नबी यह जिम्मा संभाल सकते हैं। डेविड मलान और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ी भी इस रेस में शामिल है।

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 244 मैच खेले है और 141.77 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5291 रन बनाये है। इस दौरान अली 2 शतक और 28 अर्धशतक लगाने में कामयाब हो गए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.58 के इकॉनमी रेट की मदद से 173 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

4. दुबई कैपिटल्स- दासुन शनाका

उन्होंने रोवमैन पॉवेल जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को कप्तानी का अनुभव बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में दुबई कैपिटल्स दासुन शनाका (Dasun Shanaka) को कप्तान बना सकती हैं। शनाका श्रीलंका टीम के सीमित ओवरों के कप्तान है।

Advertisement

श्रीलंका के इस ऑलराउंडर के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 152 मैच खेले है और 141.80 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3209 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 14 अर्धशतक लगाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.71 के इकॉनमी रेट से 47 विकेट लिए है।

5. डेजर्ट वाइपर- सैम बिलिंग्स

डेजर्ट वाइपर के पास बहुत कम विकल्प हैं जो कप्तानी संभाल सकें। एलेक्स हेल्स और वानिंदु हसरंगा जैसे अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तानी के अनुभव की कमी है। ऐसे में सैम बिलिंग्स (Sam Billings) फ्रेंचाइजी की कमान संभाल सकते हैं।

द हंड्रेड में वह ओवल इंविंसिबलेस के कप्तान थे और उन्होंने अच्छा काम किया था। इसलिए, विकेटकीपर के वाइपर्स के कप्तान होने की संभावना है। सैम बिलिंग्स के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 239 मैच खेले है और 130.07 के स्ट्राइक रेट से 4597 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement

6. एमआई अमीरात- कायरन पोलार्ड

जब यूएई टी 20 लीग में प्रत्येक फ्रेंचाइजी के कप्तान की बात आती है, तो यह एमआई अमीरात के लिए एक आसान विकल्प मौजूद है। मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली टीम की कप्तानी करने के लिए कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) पहली पसंद होंगे। अगर पोलार्ड अनफिट या अनुपलब्ध हैं, तो निकोलस पूरन के रूप में एक अच्छा बैकअप विकल्प है।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान पोलार्ड को टी20 में खेलने का काफी अनुभव है। उनके टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 603 मैच खेले है और 151.15 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 11758 रन अपने नाम किये है। टी20 में उनके नाम एक शतक और 56 अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.21 के इकॉनमी रेट की मदद से 309 विकेट लिए है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button