FeatureIPL

5 क्रिकेटर जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आए और आईपीएल 2022 में बने सुपरस्टार

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक है। इस लीग में दुनियाभर के क्रिकेटरों ने अपना टैलेंट दिखाया है और इसके अलावा खिलाड़ियों को अच्छी खासी रकम भी रकम मिल जाती हैं। आईपीएल 2022 में भी ऐसा ही देखने को मिला है।

Advertisement

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई क्रिकेटरों ने इस साल के आईपीएल में अब तक नाम कमाया है। तो आज हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है।

1. कुलदीप सेन आईपीएल 2022 में आरआर के लिए मैच विजेता रहे हैं

तेज गेंदबाज कुलदीप सेन एक ऐसे परिवार से आते हैं, जहां उनके पिता नाई का काम करते हैं। सेन इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए गेम-चेंजर रहे हैं और उन्होंने टीम को मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement

इस युवा तेज गेंदबाज ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है और 9.06 के इकॉनमी रेट की मदद से 8 विकेट अपने नाम किये है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आया जहां उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए।

2. उमरान मलिक

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक हैं। उनके पिता अभी भी जम्मू-कश्मीर में फलों और सब्जियों की दुकान चलाते हैं। वहीं इस तेज गेंदबाज ने बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया है।

वो अपनी तेज गति के लिए मशहूर है। वो इस सीजन में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं। वो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातर गेंद डालते है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 10 मैच खेले है और 8.80 के इकॉनमी रेट की मदद से 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

Advertisement

3. रिंकू सिंह ने आईपीएल 2022 में अपना पहला मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता

रिंकू सिंह जब छोटे थे तब उनके पिता साइकिल पर एलपीजी सिलेंडर दिया करते थे। उन्होंने डोमेस्टिक नौकर के करियर को लगभग स्वीकार कर लिया था, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को नहीं छोड़ा और 2022 में केकेआर के लिए मैच विजेता बनकर उभरे हैं।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस सीजन में अभी तक 3 मैच खेले है और 149.25 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से अपने खाते में 100 रन जोड़ने में कामयाब रहे है।

4. रोवमैन पॉवेल

रोवमैन पॉवेल ने अपनी मां से वादा किया था कि वह अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालेंगे। वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उन्हें 2.80 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। जो उन्होंने अपनी माँ से वादा किया था उस ओर उन्होंने एक कदम आगे बढ़ाया है।

Advertisement

इस सीजन के शुरूआती कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद वो फॉर्म में लौट आये है। उन्होंने अभी तक 10 मैच खेले है और 171.19 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 202 रन बनाये है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

5. तिलक वर्मा

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए कंसिस्टेंसी से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वर्मा ने गरीबी से लड़ाई लड़ी और संघर्ष में उनका पालन-पोषण हुआ, लेकिन अब इस सीजन में उनका समय बहुत अच्छा चल रहा है।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.7 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले है और 136.67 के स्ट्राइक रेट की मदद से 328 रन बनाये है। इस दौरान वो 2 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button