CricketFeature

6 विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने भारतीय मुल्क की महिलाओं से की शादी

क्रिकेट लगातार सफलता की उचाइंयो को छू रहा है जिसके कारण क्रिकेटरों ने पिछले कुछ दशकों में काफी लोकप्रियता हासिल की है। क्रिकेट अभी दुनिया में सबसे अधिक व्यावसायिक खेलों में से एक है, और कई क्रिकेटर विश्व स्तर पर सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं।

Advertisement

क्रिकेटरों की बात करें तो विदेशी खिलाड़ी आईपीएल की वजह से भारत में पहले से ज्यादा मशहूर हो गए हैं। कुछ विदेशी सितारे भारत में काफी समय बिताते हैं, और उनमें से कुछ ने भारतीय महिलाओं से शादी करने का फैसला भी किया। इस आर्टिकल में हम वह छह विदेशी क्रिकेटरो के बारे में जानेंगे जिन्होंने भारतीय महिलाओं से शादी की है।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल हाल में इस सूची में शामिल होने वाले क्रिकेटर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने हाल ही में विनी रमन से शादी की, जो पेशे से फार्मासिस्ट हैं। विनी का जन्म मेलबर्न में हुआ था लेकिन उनका बैकग्राउंड साउथ इंडिया से जुड़ा है।

Advertisement

हसन अली

हसन अली ने हरियाणा की सामिया आरजू से शादी की है। यह जोड़ी दुबई में मिले थे और वहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली। सामिया बी.टेक कर चुकी हैं।

शॉन टेट

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट ने बिजनेसवूमेन माशूम सिंघा से शादी की है। दोनों लव बर्ड्स साल 2010 में एक आईपीएल पार्टी में एक-दूसरे से मिले थे। सिंघा एक एंकर और मॉडल भी हैं।

शोएब मलिक

इस लिस्ट में सबसे लोकप्रिय जोड़ी शोएब मलिक और सानिया मिर्जा हैं। मलिक जहां पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, वहीं मिर्जा भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने चेन्नई के मधिमलार राममूर्ति से शादी की। मधिमलार राममूर्ति के माता पिता का नाम नित्या और एस राममूर्ति हैं।

माइक ब्रियरली

साल 1976-77 में भारत के दौरे पर आए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रियरली की एक इंडियन लड़की माना साराभाई से मुलाकात हुई। बाद में उन्होंने शादी कर ली और अब वह इंग्लैंड में एक साथ रहते हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button