FeatureIPL

वो 3 खिलाड़ी जिन्होंने पिछले सीजन में किया था खराब प्रदर्शन लेकिन आईपीएल 2022 में मचा रहे धमाल

आईपीएल 2022 में अभी तक में काफी कुछ देखने को मिल चुका हैं। इस सीजन में दो नई फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। वहीं टॉप पर राजस्थान रॉयल्स चल रही है।

Advertisement

इस सीजन में अभी तक कई खिलाड़ियों के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं 2021 में बल्ले से संघर्ष करने वाले कई खिलाड़ी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। तो आज हम आपको उन 3 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

3. शिवम दुबे

युवा ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 4.4 करोड़ रुपये में शामिल किया था। उन्होंने पिछले सीजन में नौ मैच खेले है और 119.17 के स्ट्राइक रेट की मदद से 230 रन बनाया। हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाया गया था। इस सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 64 रन है। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

Advertisement

शिवम दुबे को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा था। वहीं वो इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने अभी तक 5 मैच खेले है और 176.92 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 230 रन बनाये है। अभी तक वो 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 95* है।

2. लियाम लिविंगस्टोन

28 वर्षीय हार्ड-हिटर लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया था।फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि इंग्लैंड का यह बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन करेगा लेकिन ऐसा नहीं मिला। उस सीजन में उन्होंने 5 मैच खेले और 102.43 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 42 रन ही बनाये।

वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन पर जमकर पैसा बहाया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.50 करोड़ की बड़ी रकम में खरीद लिया। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है और 186.36 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 164 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 32 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 विकेट भी लिए थे। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 27 गेंद में 64 रन की शानदार पारी खेली थी।

Advertisement

3. दिनेश कार्तिक

केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने पिछले सीजन में 17 मैचों में 223 रन बनाए। एक फिनिशर के लिए 131.17 के स्ट्राइक रेट से खेलना सवालों के घेरे में खड़ा करता है। वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 5.5 करोड़ में खरीदा था। वो इस सीजन में फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभा रहे है।

कार्तिक ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की है। उन्होंने अब तक 5 पारियों में बल्लेबाजी की है और उनमें से चार में नाबाद रहे हैं और 218.33 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 131 रन बनाये। फिनिशर के तौर पर कार्तिक के शांत स्वभाव ने सभी को प्रभावित किया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button