
एक कैलेंडर ईयर में इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 छक्के मारना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल काम है। दुनिया के टॉप खिलाड़ी इंटरनेशनल एरेना में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते हैं, और सर्वश्रेष्ठ बनाम सर्वश्रेष्ठ के बीच की लड़ाई में लगातार सफलता हासिल करना चुनौतीपूर्ण होता हैं। पास्ट में कोच बल्लेबाजों को इस तरह से ट्रैन करते थे कि उन्हें गेंद को दर्शकों के बीच में भेजने के बजाय अधिक एक, दो और तीन लेने पर अधिक ध्यान देना पड़ता था।
इसके अलावा, उन्हें गेंद को छक्के के लिए सीमा रेखा से बाहर भेजने के बजाय अंतराल खोजने और चौके मारने की सलाह मिलती थी। जमाना अब बदल गया है। टी20 क्रिकेट के इस दौर में टेस्ट फॉर्मेट में भी खिलाड़ी आक्रामक होकर खेल रहे हैं. गेंदबाजों के लिए खेल के किसी भी प्रारूप में रनों के प्रवाह पर कंट्रोल रखना मुश्किल हो गया है। 2018 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के एक साल में एक भी खिलाड़ी 70 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया था। हालांकि, पिछले चार सालों में दो बल्लेबाज ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। तो हम आपको उन्हीं दो बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे है।
Most international sixes in a calendar year:
Advertisement78 – Rohit Sharma🇮🇳 in 2019
74 – Rohit Sharma🇮🇳 in 2018
74 – Suryakumar Yadav🇮🇳 in 2022
65 – Rohit Sharma🇮🇳 in 2017— Kausthub Gudipati (@kaustats) January 3, 2023
2. सूर्यकुमार यादव- 2022 में 74 छक्के
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने वर्ष 2021 में अपनी शुरुआत की। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का नियमित सदस्य बनने के लिए बहुत कम समय की आवश्यकता थी क्योंकि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने 360 डिग्री की अपनी हिटिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित किया। यादव पिछले साल दुनिया के नंबर एक टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज भी बने थे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल और वनडे में 74 छक्के लगाए।
सूर्या पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर थे। उन्होंने 2022 में 31 मैच खेले और 46.56 के औसत की मदद से 1164 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक देखने को मिले है।
1. रोहित शर्मा ने 2 अलग-अलग सालों में लगाए हैं 70 से ज्यादा छक्के
यह कुछ फैंस को आश्चर्यचकित कर सकता है लेकिन भारत के बाहर कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट के 1 कैलेंडर ईयर में 70 से अधिक छक्के मारने की उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है।
वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दो बार रिकॉर्ड हासिल करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। उन्होंने 2018 में ऐसा किया, जब उन्होंने 74 छक्के लगाए और 2019 में, जब उन्होंने 78 छक्के मारे।