CricketFeature

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में खेल रहे पूर्व क्रिकेटरों से रिलेशन रखने वाले 3 खिलाड़ी

विजय हजारे ट्रॉफी का 2022 एडिशन इस समय हो रहा है। वहीं भारत 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इसलिए, खिलाड़ियों को इस आयोजन के लिए चुने जाने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

ऐसे में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर उन क्रिकेटरों के लिए जो भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। हर सीजन में, हम कम से कम कुछ खिलाड़ियों को देखते हैं, जो पूर्व क्रिकेटरों से जुड़े हुए हैं और वो इस इवेंट में हिस्सा लेते हैं। उसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों पूर्व क्रिकेटरों से रिलेशन रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।

1) अर्जुन तेंदुलकर (गोवा)- सचिन तेंदुलकर के बेटे

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) एक लोकप्रिय नाम है क्योंकि वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। हालाँकि उन्होंने ऐज -ग्रुप क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन खिलाड़ी सीनियर लेवल पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मुंबई के लिए उन्हें लगातार मौके नहीं मिले हैं। इसलिए, इस सीजन से पहले, उन्होंने गोवा का रुख किया।

Advertisement

वहीं गोवा के लिए अर्जुन प्लेइंग इलेवन का लगातार हिस्सा है। वास्तव में, उन्होंने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। भारत के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की कमी है जो बल्ले से भी मूल्य जोड़ सकते हैं। इसलिए, अर्जुन, अगर कंसिस्टेंसी से प्रदर्शन करते रहे तो उनका तो भविष्य उज्ज्वल है। अर्जुन के लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने 6 मैच खेले है और 4.93 के शानदार इकॉनमी रेट की मदद से 7 विकेट हासिल किये है।

2) मयंक डागर (हिमाचल प्रदेश)- वीरेंद्र सहवाग के भतीजे

2016 का अंडर- 19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने वाले मयंक डागर (Mayank Dagar) हिमाचल प्रदेश लाइन-अप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जबकि उनकी मुख्य भूमिका एक स्पिनर की है, वह निचले क्रम में बल्ले से भी उपयोगी हैं।

कुछ साल पहले वह पंजाब किंग्स के सेटअप का हिस्सा थे। खिलाड़ी को उम्मीद होगी कि उसे आईपीएल में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के और मौके मिलेंगे। डागर के लिस्ट ए करियर की बात की जाए तो उन्होंने 45 मैच में 5.08 के अच्छे इकॉनमी रेट की मदद से 51 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

Advertisement

3) अरमान जाफर (मुंबई)- वसीम जाफर के भतीजे

शील्ड क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अरमान जाफर (Armaan Jaffer) लोकप्रिय हो गए। वह अब मुंबई इलेवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और अपने चाचा वसीम की तरह लगातार रन बना रहे है। जाफर आमतौर पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं और कई बार नीचे के क्रम में भी काम करते हैं।

उनके पास बहुत प्रतिभा है और वह अब से अपने चाचा की जर्नी को फॉलो करना चाहेंगे। अरमान के लिस्ट ए करियर की बात की जाए तो उन्होंने 13 मैच खेले है और 44 के औसत की मदद से 484 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिला है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button