CricketNews

विराट कोहली ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाले बने पहले क्रिकेटर

विराट कोहली (Virat Kohli) की सोशल मीडिया उपस्थिति बढ़ती जा रही है क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान ट्विटर पर 50 मिलियन का आंकड़ा हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। विराट कोहली ने एशिया कप से पहले एक महीने के अंतराल के बाद मैदान पर फिर से वापसी की और अपना 71वां इंटरनेशनल शतक लगाया। यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक है। 3 साल के अपने लंबे इंतजार के बाद विराट का 71वां इंटरनेशनल शतक एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था।

Advertisement

उनकी सोशल-मीडिया उपस्थिति हमेशा हाई लेवल पर थी और इसने आसमान को छू गया जब विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक धमाकेदार शतक बनाया। हालाँकि, यह केवल ट्विटर ही नहीं है, कि वह अपनी लोकप्रियता के निशान को छोड़ रहे है। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर उनके 211 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विराट कोहली 50 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हासिल करने वाले बने पहले क्रिकेटर

विराट कोहली के पास फेसबुक में 49 मिलियन फैनबेस भी है, जिसने सोशल मीडिया पर उनके कुल फैन्स की संख्या को 310 मिलियन फॉलोअर्स कर दिया है।

Advertisement

कोहली हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर काबिज थे। उन्होंने 5 मैचों में 147.59 के स्ट्राइक रेट की मदद से 276 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं पहले स्थान पर मोहम्मद रिजवान है जिन्होंने 6 मैच में 117.57 के स्ट्राइक रेट की मदद से 281 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए है।

एशिया कप 2022 के सुपर फोर में पाकिस्तान और श्रीलंका से लगातार हार के बाद भारतीय टीम के प्रतियोगिता से बाहर होने के बावजूद, कोहली प्राइम टच में लग रहे थे जहाँ वह अपनी मर्जी से शॉट खेल रहे थे।

एशिया कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 35(34) रन बनाये थे। वहीं हांग कांग के खिलाफ 59(44)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद सुपर फोर में पाकिस्तान के खिलाफ 60(44) रन की पारी खेली थी। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ वो 0 पर आउट हो गयी थी। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 122(61)* रन की शतकीय पारी खेली थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button