CricketFeature

3 टीमें जो आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी में बेन स्टोक्स को बना सकती हैं निशाना

इस बात में कोई शक नहीं है कि वर्तमान में इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक है। हां, टी20 क्रिकेट में उनका फॉर्म भले ही शानदार न हो लेकिन फ्रेंचाइजी लीग में स्टोक्स जैसा खिलाड़ी होना एक लग्जरी है। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर अपने कमिटमेंट के कारण आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे।

Advertisement

हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आगामी आईपीएल नीलामी में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तो आज हम आपको उन तीन टीमों के बारे में बताने जा रहे है जो आगामी आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को निशाना बना सकती हैं।

1) कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को आईपीएल 2022 में एक अच्छे सलामी बल्लेबाज की काफी कमी खली थी।। अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर दोनों पिछले सीजन में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए थे। टीम का टॉप आर्डर श्रेयस अय्यर और नितीश राणा जैसे खिलाड़ियों से भरा है, जो शार्ट पिच खेलने में बिल्कुल भी सहज नहीं हैं। इसलिए, केकेआर आईपीएल 2023 की मिनी-नीलामी में इन दोनों मुद्दों को हल करना चाहेगा।

Advertisement

ऐसे में बेन स्टोक्स उनके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प होंगे। वह बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं और तेज गेंदबाजी को अच्छा खेलते हैं। इसके अलावा, वह कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं और साथ ही साथ वह एक शानदार फील्डर भी हैं। आईपीएल 2023 के लिए स्टोक्स को हायर करने से केकेआर के कई मसले हल हो जाएंगे।

2) मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी उन टीमों में से एक है जो आगामी आईपीएल 2023 मिनी नीलामी में बेन स्टोक्स को निशाना बना सकती हैं। आईपीएल 2022 में फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रही थी। कायरन पोलार्ड आईपीएल 2022 में मुंबई के लिए पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन करने में फेल हो गए और ऐसे में फ्रेंचाइजी एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश में होगी।

हालांकि स्टोक्स नंबर 5 पर खेल सकते हैं और टिम डेविड के साथ एक अच्छा कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। आईपीएल 2022 में भी मुंबई इंडियंस के संतुलन की समस्या साफ देखने को मिली थी। एक खिलाड़ी के साथ जो टॉप 6 में चार ओवर की पेशकश कर सकता है, एमआई सफल होने के लिए विभिन्न अन्य कॉम्बिनेशंस का विकल्प चुन सकता हैं। पांच बार के चैंपियन वैसे भी बड़े नामों के लिए जाने जाते हैं और स्टोक्स मिनी नीलामी में सबसे बड़ा नाम होंगे।

Advertisement

3) पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को आईपीएल 2022 में मिडिल आर्डर में बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं होने के लिए स्ट्रगल करना पड़ा। हालांकि भानुका राजपक्षे ने अच्छा खेला, लेकिन वह कंसिस्टेंट नहीं थे। पंजाब को टीम के संतुलन के साथ भी समस्या थी क्योंकि उनके पास एक वास्तविक ऑलराउंडर की कमी थी। स्टोक्स के साइन करने से इन सभी मुद्दों पर विराम लग सकता हैं।

नंबर 3 पर स्टोक्स फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वह गेंदबाजी विभाग में कुछ ओवर डाल सकते हैं और इससे लाइन-अप में गहराई आएगी। अगर टीम को किसी तरह नंबर 5 की भूमिका के लिए एक अच्छा भारतीय बल्लेबाज मिल जाता है, तो पीबीकेएस के पास एक ठोस बल्लेबाजी क्रम होगा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button