CricketFeature

4 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले कर सकती हैं रिलीज

मुंबई इंडियंस पिछले दो सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। पांच बार के चैंपियन के लिए ऐसा प्रदर्शन करना शोभा नहीं देता हैं। ऐसे में आने वाले सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। आगामी अभियान के लिए उनके पास नए कोच के रूप में मार्क बाउचर भी है। टीम के पास युवाओं का एक मजबूत बेस है, लेकिन टीम अन्य एरियाज को मजबूत करना चाहेगी जहां वो इस समय कमजोर दिखाई दे रही है।

Advertisement

फंड और स्लॉट खाली करने के लिए उन्हें कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लिस्ट 15 नवंबर से पहले जमा करनी होगी। तो आज हम आपको उन चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती हैं।

1) टायमल मिल्स

टायमल मिल्स (Tymal Mills) को आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई द्वारा अच्छी कीमत पर चुना गया था। टीम को लगा कि वो जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और बाद में चोट के कारण उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। ट्रिस्टन स्टब्स को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम लाया गया था।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन के साथ, मुंबई मिल्स को रिहा करना पड़ सकता हैं। जोफ्रा आर्चर की उपलब्धता पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। यदि इंग्लिश पेसर उपलब्ध नहीं है, तो मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी में एक अच्छे तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

2) कायरन पोलार्ड

कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती हैं। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल हो गया। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस इस दिग्गज ऑलराउंडर को रिलीज करती है तो कोई हैरानी नहीं होगी।

पोलार्ड को रिप्लेस करने के लिए मुंबई के पास ढेर सारे विकल्प हैं। मुंबई के पास टिम डेविड और ट्रिस्टन स्टब्स पहले से ही रउपलब्ध हैं। वहीं अगर बेन स्टोक्स उपलब्ध होते है और मुंबई के साथ जुड़ जाते है तो यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। एमआई के लिए एक अच्छा फिनिशर ढूंढना महत्वपूर्ण है क्योंकि वह एक ऐसा विभाग था जिसमें उन्होंने पिछले साल संघर्ष किया था।

Advertisement

3) फैबियन एलन

फैबियन एलन (Fabian Allen) को आईपीएल 2022 में ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्हें मिले सीमित मौकों में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा, एलन का प्रदर्शन अन्य लीगों में और वेस्टइंडीज के लिए भी गिरा है। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि मुंबई इंडियंस इस ऑलराउंडर को रिलीज कर देगी।

आर संजय यादव, एमआई के पास पहले से ही एक तैयार रिप्लेसमेंट है। तमिलनाडु के ऑलराउंडर ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शानदार फॉर्म दिखाई थी। हालांकि उन्हें आईपीएल 2022 में मौका नहीं मिला, लेकिन फ्रेंचाइजी आगामी अभियान में उन्हें मौका दे सकती हैं। एलन को रिलीज करने के साथ, मुंबई इंडियंस शाकिब अल हसन या एश्टन एगर जैसे किसी को निशाना बना सकती हैं।

4) अनमोलप्रीत सिंह

अनमोलप्रीत सिंह (Anmolpreet Singh) भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती हैं। सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में, पंजाब के क्रिकेटर को कुछ मैच खेलने को मिले लेकिन उन्होंने निराश किया। इसलिए फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती हैं।

Advertisement

युवा बल्लेबाजों की एक नई फौज सामने आई है। मुंबई को अपने स्काउटिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है, मुंबई इंडियंस जी अजितेश और रोहन कुन्नुमल जैसे कुछ खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button