IPLNews

आशीष नेहरा आईपीएल में यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

रविवार को गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस अपने पहले सीजन में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। इसी के साथ गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया।

Advertisement

आशीष नेहरा ने 14 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया क्योंकि वह हेड कोच के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने। कैश-रिच लीग में अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन आशीष नेहरा ने किसी भी आईपीएल टीम के हेड कोच के रूप में अपने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

आशीष नेहरा ने हासिल की शानदार उपलब्धि

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, जो 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में और गैरी कर्स्टन के हेड कोच के रूप में वर्ल्ड कप जीता था। नेहरा और गैरी दोनों ने इसमें महारत हासिल की। वहीं जब इस साल आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि नयी फ्रेंचाइजी आईपीएल की ट्रॉफी जीत जाएगी।

Advertisement

आशीष नेहरा के इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने से पहले, इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 14 सीजन में, पांच अलग-अलग ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- शेन वार्न, डैरेन लेहमैन, रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस और टॉम मूडी – छह मौकों पर हेड कोच के रूप में आईपीएल जीता हैं। वहीं न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों- स्टीफन फ्लेमिंग और जॉन राइट ने पांच बार उपलब्धि हासिल की है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने तीन मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की है।

अब तक आईपीएल जीतने वाले सभी हेड कोचों की पूरी लिस्ट देखें:

2008-राजस्थान रॉयल्स- शेन वार्न

2009-डेक्कन चार्जर्स-डैरेन लेहमन

Advertisement

2010-चेन्नई सुपर किंग्स- स्टीफन फ्लेमिंग

2011- चेन्नई सुपर किंग्स- स्टीफन फ्लेमिंग

2012- कोलकाता नाइट राइडर्स- ट्रेवर बेलिस

Advertisement

2013- मुंबई इंडियंस- जॉन राइट

2014- कोलकाता नाइट राइडर्स- ट्रेवर बेलिस

2015- मुंबई इंडियन- रिकी पोंटिंग

Advertisement

2016- सनराइजर्स हैदराबाद- टॉम मूडी

2017- मुंबई इंडियंस- महेला जयवर्धने

2018- चेन्नई सुपर किंग्स- स्टीफन फ्लेमिंग

Advertisement

2019- मुंबई इंडियंस- महेला जयवर्धने

2020- मुंबई इंडियंस- महेला जयवर्धने

2021- चेन्नई सुपर किंग्स- स्टीफन फ्लेमिंग

Advertisement

Related Articles

Back to top button