CricketNews

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में लगातार 4 शतकों के बाद नारायण जगदीसन ने जड़ा दोहरा शतक तो ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं की बाढ़

तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन (Narayan Jagadeesan) ने चल रही विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (ijay Hazare Trophy 2022) में लगातार 5वां शतक जड़ा है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर ट्विटर पर फैंस जमकर दाएं हाथ के बल्लेबाज की तारीफ कर रहे है।

Advertisement

फैंस का कहना है कि तमिलनाडु के इस दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए। अब ये देखना दिलचस्स्प रहेगा कि जगदीसन को मौका मिलता है या नहीं मिलता हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में लगातार 4 शतक लगाने के बाद नारायण जगदीशन ने जड़ा दोहरा शतक

तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने चल रही विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में आग लगा दी है। दाएं हाथ का बल्लेबाज अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ओपनिंग बल्लेबाज के नाम कर लिया है।

Advertisement

जगदीशन खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में लगातार 5 शतक जड़ दिए हैं। वहीं विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त परिक्कल शामिल हैं, जिनके नाम एक ही सीजन में 4 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ चल रहे खेल में, जगदीशन ने फिर से सुर्खियां बटोरी। वो विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगा रहे है।

उन्होंने दोहरा शतक जड़ा और साई सुदर्शन के साथ केवल 232 गेंदों में 416 रनों की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की। जगदीसन ने 141 गेंद में 25 चौको और 15 चौको की मदद से 277 रन की शानदार पारी खेली। वहीं साई सुदर्शन ने 102 गेंदों में 154 रन बनाए।

नारायण जगदीशन ने 76 गेंदों में शतक बनाया और फिर अपना आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अगली 38 गेंदों में अपना दोहरे शतक जड़ दिया। इस मामलें में उन्होंने रोहित शर्मा (264) को पीछे छोड़ दिया और एक भारतीय द्वारा लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरर बन गए। उनकी इस पारी की मदद से तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 506 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

Advertisement

नारायण जगदीसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने पर ट्विटर पर आ रही जमकर प्रतिक्रियाएं

जैसे ही नारायण जगदीशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेल में रनों की बौछार की, ट्विटर पर फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए। यहाँ कुछ प्रतिक्रयाएं दी गयी हैं:

Related Articles

Back to top button