CricketFeatureIPL

वो प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी कर सकती है रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानि आरसीबी ने आईपीएल-2021 में उम्मीद से कहीं अच्छा प्रदर्शन किया था। यहाँ तक कि फ्रेंचाइजी की फाइनल में पहुंचने तक के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, अंततः उसे प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल-2021 में आरसीबी की इस सफलता के कई कारण थे। मसलन, मैक्सवेल का नियमित अच्छा प्रदर्शन और हर्षल पटेल की गेंदबाजी ने आरसीबी को टूर्नामेंट में बनाए रखा था।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल-2022 से पहले होने वाली मेगा-नीलामी के साथ ही सभी फ्रैंचाइज़ी को अपनी टीम में बदलाव करने के लिए विवश होना पड़ेगा। लेकिन, फिर भी सभी फ्रेंचाइजी अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। विभिन्न रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि, बीसीसीआई अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की योजना पर कार्य कर रही है।

आज के इस लेख में, हम ऐसे खिलाड़ियों पर एक नज़र डालेंगे, जिन्हें आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का टीम मैनेजमेंट रिटेन कर सकता है।

Advertisement

1.) विराट कोहली:

आईपीएल में विराट कोहली की फॉर्म हाल के सीजन में कमजोर हुई है। हालाँकि, वह अब भी एक क्लास बल्लेबाज हैं। साथ ही, यह हर कोई  जानता है कि, विराट को फॉर्म में वापसी के लिए अधिक समय नही लगने वाला है। हालांकि, विराट ने यब ऐलान किया है कि, वह आईपीएल-2022 में आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे। लेकिन, फिर भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोहली जैसे बल्लेबाज को खोने की भूल नही कर सकती है।

चूंकि, विराट एक अनुभवी बल्लेबाज होने के अलावा एक ब्रांड के तौर पर भी आरसीबी के लिए बेहद अहम हैं। किसी भी आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए उसके प्लेयर की ब्रांड वैल्यू भी बेहद अहम है। इसलिए आरसीबी कोहली को रिटेन कर सकती है।

2.) एबी डिविलियर्स:

अगर एबी डिविलियर्स संन्यास नहीं लेते हैं, तो इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उन्हें रिटेन करे। बेशक, यह निर्णय इस बात पर भी निर्भर करेगा कि क्या एबी डिविलियर्स आईपीएल-2022 के बाद भी खेलना जारी रखेंगे या नही। हालांकि, यह हर कोई जानता है कि, डिविलियर्स लंबे समय से आरसीबी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें रिलीज कर आरसीबी अपने फैंस को निराश नही करेगी।

Advertisement

इसके अलावा, अगर एबीडी फॉर्म में है, तो आरसीबी को इस बात की चिंता करने की आवश्यकता नही होगी कि वह बतौर फिनिशर प्लेइंग इलेवन में किसी शामिल करे। वह यकीनन सीमित ओवरों के क्रिकेट में मध्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। हालांकि, उम्र उनके पक्ष में नहीं है। लेकिन, फिर भी दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी में इतना दमखम अवश्य है कि वह  किसी भी मैच को अपने पक्ष में बदल सकते हैं।

3.) ग्लेन मैक्सवेल:

आईपीएल-2021 शुरू होने से पहले शायद ही किसी ने सोचा हो कि इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली या एबी डिविलियर्स के अलावा किसी अन्य के भरोसे चलने वाली है। वास्तव में, वह मैस्कवेल ही थे जिसने आरसीबी के लिए लगातार रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 15 मैचों में 42.75 की औसत से 513 रन बनाए और आरसीबी के लिए तीन विकेट भी लिए।

दो नई टीमों के आने से मैक्सवेल की मांग में बढ़ोतरी होना तय है। एबीडी के बाद आरसीबी को भविष्य की योजनाओं पर कार्य करना होगा। इसलिए, मैक्सवेल पर भरोसा जताया जा सकता है। चूंकि, वह फैंस के बीच में पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में, इस बात पर हैरानी नही होगी कि आरसीबी मैक्सवेल को रिटेन कर सकती है।

Advertisement

4.) मोहम्मद सिराज:

मोहम्मद सिराज उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आरसीबी आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन करने के लिए टारगेट कर सकती है। चूंकि, हम इस सूची में तीन ऐसे प्लेयर्स को शामिल कर चुके हैं जिन्हें रिटेन किए जाने की सबसे अधिक संभावना है। इसलिए, चौथे विकल्प के लिए आरसीबी के पास देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज जैसे कई विकल्प होंगे। लेकिन, आरसीबी मोहम्मद सिराज के रूप में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्लेयर को रिटेन करने पर विचार कर सकती है।

हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने वैसे भी टी-20 क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। सिराज ने न केवल अपनी गेंदबाजी में यॉर्कर का इस्तेमाल करना शुरू किया है बल्कि अन्य विविधताओं को भी शामिल किया है। आईपीएल और टीम इंडिया के लिए किए गए प्रदर्शन को देखते हुए आरसीबी अपनी रिटेंशन लिस्ट में सिराज का नाम भी शामिल कर सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button