FeatureIPL

आईपीएल: 5 खिलाड़ी जो एमएस धोनी के साथ खेल चुके है लेकिन आप इनसे होंगे अंजान

एमएस धोनी ने हाल ही में आईपीएल 2022 की शुरुआत से कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह रविंद्र जडेजा टीम की कमान संभाल रहे है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पिछले सीजन में खिताब को अपने नाम किया था। आईपीएल के अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी भारत को वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जितवाई है।

Advertisement

धोनी के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 350 मैच खेले है और 50.58 के बेहतरीन औसत के साथ 10773 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 73 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं भारत को उन्होंने 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 126.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 1617 रन बनाये है। इस दौरान वो 2 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। इसके अलावा धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत के साथ 4876 रन बनाये है। इस दौरान धोनी ने 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 33 अर्धशतक लगाए है।

धोनी की लीडरशिप स्किल्स के सभी दीवाने है। खिलाड़ियों का चुनाव करते समय वो हमेशा शानदार रहे है। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक कप्तान के रूप में धोनी के विज़न का ही रिजल्ट हैं। इंडियन प्रीमियर लीग सहित 18 से अधिक सालों के अपने क्रिकेट करियर में, उन्होंने ज्ञात और अज्ञात क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो कभी एमएस धोनी के साथी थे।

Advertisement

1. केविन पीटरसन (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स)

इंग्लैंड के पूर्व स्टार खिलाड़ी 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) का हिस्सा थे। पीटरसन ने आरपीएस के लिए चार मैच खेले, जिसमें उन्होंने केवल 73 रन बनाए। वह दो बार नॉट आउट रहे। इस टीम के साथ अपने छोटे कार्यकाल के दौरान, पीटरसन को धोनी के साथ काम करने और उन्हें करीब से जानने का मौका मिला।

इसके अलावा पीटरसन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के लिए भी खेल चुके हैं। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 36 मैच खेले है और 134.72 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1001 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए है।

2. मिचेल मार्श (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। मार्श ने धोनी की कप्तानी में आरपीएस के लिए तीन मैच खेले, लेकिन वो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्होंने केवल सात रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी करते हुए तीन पारियों में उन्होंने चार विकेट लिए।

Advertisement

आईपीएल 2022 में वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 22 मैच खेले है और 108.14 के स्ट्राइक रेट की मदद से 239 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.9 के इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट लिए है।

3. विजय शंकर (चेन्नई सुपर किंग्स)

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर हैं। इस खिलाड़ी को आईपीएल 2014 चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। उन्होंने सीएसके के लिए केवल एक मैच खेला और उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेला था। उस मैच में उन्होंने केवल एक ओवर फेंका और 19 रन दिए थे।

उन्होंने तब एमएस धोनी के साथ एक ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। वहीं जब ऑलराउंडर को 2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया था तब भी वो धोनी के साथ खेले थे।

Advertisement

4. स्कॉट बोलैंड (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स)

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने आईपीएल 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल की शुरुआत की। उन्होंने आरपीएस के लिए दो मैच खेले और सात ओवर गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किये।

32 वर्षीय स्कॉट बोलैंड ने हाल ही में एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुआ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने अभी तक 3 टेस्ट मैच खेले है और 9.56 की औसत के साथ 18 विकेट लिए है।

5. नुवान कुलशेखरा (चेन्नई सुपर किंग्स)

पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा आईपीएल 2012 में सीएसके का हिस्सा थे। सीएसके ने उन्हें 2012 की नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा था।

Advertisement

नुवान कुलशेखरा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने मात्र 6 मैच खेले है और 7.06 के इकॉनमी रेट के साथ 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

Related Articles

Back to top button