CricketFeature

ये 3 टीमें 2023 के विश्वकप में बन सकतीं हैं भारत की राह में रोड़ा

टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट टीम बीते कई वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी हासिल नहीं कर सकी है। इसलिए, पूरा देश आईसीसी ट्रॉफी का लंबा इंतजार कर रहा है। इस आईसीसी टी20 विश्वकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

Advertisement

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी20 विश्वकप में भारतीय टीम का जल्द ही मौका मिलने वाला है। लेकिन, मुख्य ध्यान साल 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्वकप पर होगा। चूंकि, इस विश्वकप का आयोजन भारत में होना है। इसलिए, मेजबान टीम सबसे पसंदीदा होगी।

यह बेहद दिलचस्प है कि, साल 2011 के बाद से, सभी 50 ओवर के आईसीसी विश्वकप मेजबानों द्वारा ही जीते गए हैं। ऐसे में भारत पर ट्रॉफी जीतने का जबरदस्त दबाव होगा। आज के इस लेख में, हम उन तीन टीमों पर एक नज़र डालते हैं जो 2023 के विश्व कप में भारत के लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी होंगी।

Advertisement

1.) पाकिस्तान:

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान 2023 के विश्व कप में भारत के लिए सबसे कठिन विरोधियों में से एक होगा। टीम हर तरह से संतुलित है। टी20 विश्वकप में भी पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि इस टीम का मध्यक्रम मजबूत नहीं है। लेकिन, अभी काफी समय है, इसलिए इसके भी मजबूत होने की संभावना है।

पाकिस्तान के पास इमाद वसीम और शादाब खान के रूप में अच्छे स्पिनर हैं, ये दोनों बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं।  शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाला पेस अटैक भी वर्ल्ड क्लास है। अगर भारत को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना है तो कप्तान बाबर आजम सबसे बड़ी बाधा होंगे।इसलिए पाकिस्तान भारत के लिए कड़ा प्रतिद्वंदी लगता है।

2.) इंग्लैंड:

इंग्लैंड ने 2019 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था। वे 2023 में भी ट्रॉफी जीतने वाले पसंदीदा टीमों में से एक होंगे। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप एक मुख्य कारण है जो अंग्रेजों को ट्रॉफी उठाने में अत्यधिक सक्षम बनाता है। इसके अलावा, भारतीय कंडीशन में इंग्लैंड की गेंदबाजी भी अच्छी रही है। इसलिए, इंग्लैंड को किसी भी तरह से कम आंकना गलत होगा।

Advertisement

चूंकि, इंग्लैंड के प्लेयर भारत में आईपीएल खेलते रहे हैं।इसलिए, उन्हें इंडियन प्लेयर्स की क्षमताओं की भी जानकारी होगी। साथ ही, तब तक जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज भी चोट से उबरकर वापस आ चुके होंगे। जोकि इंग्लैंड की चुनौती को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे।

3.) ऑस्ट्रेलिया:

बहुतों को उम्मीद नहीं थी कि ऑस्ट्रेलिया इस वर्ष का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने सभी मिथकों को तोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर आईसीसी टी20 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जिसने भारत में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल में भी कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देते हैं। जिससे टीम को काफी फायदा होना तय है।

Advertisement

डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी स्पिन के खिलाफ बेहतरीन हैं। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाजों का भारत में अच्छा प्रदर्शन भी निश्चित है। टीम इलेवन में मार्कस स्टोइनिस और मिशेल मार्श के साथ भी अच्छी तरह से संतुलित है। इसलिए, वे मेजबान भारत को कड़ी चुनौती पेश करेंगे।

Related Articles

Back to top button