CricketNews

टी20 इंटरनेशनल में सबसे जयदा छक्के: एशिया कप 2022 में वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हाल के महीनों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तानी की बात हो या अपने बल्लेबाजी स्किल्स की वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है।

Advertisement

मौजूदा एशिया कप में भी रोहित वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े है। रोहित शर्मा एशिया कप 2022 में टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इस खिलाड़ी के पास लगातार बड़ी हिट लगाने की क्षमता हैं। उन्होंने अब तक 133 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 164 छक्के लगाए हैं। रोहित इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल अब तक 121 मैचों में 172 छक्के लगा चुके हैं और टॉप स्थान पर अपना कब्जा जमाये हुए है।

Advertisement

Advertisement

वर्ल्ड रिकॉर्ड से 8 छक्के दूर

रोहित रिकॉर्ड से सिर्फ आठ छक्के दूर हैं। यह मानते हुए कि भारत सुपर फोर में पहुंच जाएगा, रोहित के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पांच गेम होंगे। अगर वह इसे एक ही मैच में हासिल कर लेते है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी।

रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। वह गेंद को टाइम करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Advertisement

दरअसल पिछले कुछ महीनों में ऐसा देखने को मिला है। अब समय आ गया है कि रोहित टीम के लिए आगे बढ़कर प्रदर्शन करें। रोहित पावरप्ले में अपनी तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं और बाद में बीच के ओवरों में अपने गेम को स्थिर करते हैं। हालांकि अब भारत का रुख बदल गया है और रोहित के लिए टॉप पर और ज्यादा आक्रामक होना जरूरी है। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे है।

टी20 इंटरनेशनल में दर्ज है 3000 से ज्यादा रन

रोहित ने 133 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 139.74 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3499 रन बनाये है। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान के नाम 4 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button