FeatureIPL

आईपीएल 2022 में चेन्नई पिछले सीजन के इन 5 खिलाड़ियों को कर रही मिस

आईपीएल 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले अपने आखिरी मैच में जीत हासिल की थी। वहीं इस सीजन में चेन्नई ने अभी तक 5 मैच खेले है जिनमें से टीम को 4 में हार और एक में जीत नसीब हुई है। इस समय वो पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

इस सीजन में चेन्नई की कप्तान रविंद्र जडेजा कर रहे है। हालांकि, जडेजा एक कप्तान के रूप में अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। वहीं 2022 की मेगा नीलामी के दौरान चेन्नई ने पिछले सीजन के लगभग हर खिलाड़ी को दोबारा अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीएसके को चौथा खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तो आज हम आपको पिछले सीजन के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें सीएसके इस सीजन में मिस कर रहा है।

1. फाफ डु प्लेसिस

डु प्लेसिस ने चेन्नई के लिए 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पिछले सीजन में 16 मैच खेलते हुए 633 रन बनाये थे और उस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ कुछ बेहतरीन साझेदारियां निभाई। उन्होंने सीएसके को आईपीएल में चौथी बार खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया और टीम का कप्तान भी बना दिया। हालांकि डु प्लेसिस बल्ले से बैंगलोर के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में अभी तक नाकाम रहे है।

2. शार्दुल ठाकुर

मुंबई का यह ऑलराउंडर 2018 में सीएसके में शामिल हुए और तब से लेकर 2021 तक इस टीम का मुख्य हिस्सा रहा हैं। उन्होंने इस दौरान चेन्नई के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। आईपीएल 2021 में उन्होंने 16 मैच में 8.80 के इकॉनमी रेट की मदद से 21 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। वो इस सीजन में धोनी के मुख्य गेंदबाजों में से एक थे।

चेन्नई की टीम शार्दुल ठाकुर को 2022 की मेगा नीलामी में दोबारा अपने साथ जोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। इस ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में खरीद लिया था। उन्होंने 2022 में 4 मैच खेले है और 3 विकेट अपने नाम किये है। वहीं बल्ले से भी उन्होंने अपना योगदान दिया है।

Advertisement

3. सैम करन

इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर पिछले दो सीजन में चेन्नई की टीम का हिस्सा था। वहीं वो 2021 में खिताब जीतने वाली टीम के मुख्य सदस्य थे। सैम ने 23 मैचों में 22 विकेट लिए और 160 के करीब स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। 23 वर्षीय करन ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया और नई गेंद से भी अपना योगदान दिया।

वहीं उन्होंने इस साल के सीजन से अपना नाम वापस ले लिया। इसी कारण चेन्नई उनको इस सीजन में मिस कर रही है। चेन्नई फ्रेंचाइजी आईपीएल के 15वें एडिशन में उनका सही रिप्लेसमेंट खोजने में कामयाब नहीं रही है।

4. जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अपनी गति, उछाल और सटीकता के लिए मशहूर है। पिछले साल एमएस धोनी ने पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी उनका बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। उन्होंने भी धोनी को निराश नहीं किया और पिछले सीजन में कंसिस्टेंट विकेट चटकाए और चेन्नई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया।

Advertisement

उन्होंने चेन्नई के लिए आईपीएल 2020 में डेब्यू किया था और 2021 तक खेले थे। उन्हें 2020 में सिर्फ 3 मैच खेलने को मिले थे। वहीं 2021 में उन्होंने 9 मैच खेले थे। हेजलवुड ने कुल मिलाकर 12 मैच खेले है और 12 विकेट लिए है। इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी वजह से आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 7.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

5. लुंगी एनगिडी

दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हैं। वो सीएसके की प्लेइंग इलेवन के कंसिस्टेंट सदस्य नहीं रहे लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था और 2021 तक इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे।

इस दौरान उन्होंने 14 मैच खेले है और 8.30 के इकॉनमी रेट की मदद से 25 विकेट चटकाए है। चेन्नई बिल्कुल उनको इस सीजन में मिस कर रहा है। वहीं
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने उनके 50 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया था। हालांकि इस सीजन में उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button