CricketFeature

वो 5 क्रिकेटर और सेलिब्रिटी जो हैं एक दूसरे के हमशक्ल

एक दूसरे के हमशक्ल मिलना बेहद कठिन है

कहते हैं कि दुनिया में हर किसी का हमशक़्ल होता है। कई सारे क्रिकेटर्स, ख़ासकर वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम भी, अपने हमशक्ल लोगों के साथ देखे जा चुके हैं। लेकिन वे लोग सेलेब्रिटी नहीं हैं।

Advertisement

कहते हैं कि दुनिया में एक जैसी शक़्ल के 7 लोग तक हो सकते हैं। आज हम आपको बतायेंगे कुछ ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जिनके हमशक़्ल कोई अनजान लोग नहीं बल्कि हमारे-आपके सबसे पसंदीदा सेलेब्स हैं।

1.) हर्षल गिब्स और पिटबुल:

हर्षल गिब्स दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हैं। गिब्स का क्रिकेट में योगदान अतुलनीय है और वे क्रिकेट के इतिहास के सफलतम विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ओवर में 6 छक्के मारने का कारनामा सबसे पहले गिब्स ने ही किया था। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अफ्रीका के मशहूर 434 रनों की चेज़ में गिब्स के 175 को कौन ही भूल सकता है।

Advertisement

पिटबुल दुनिया के सबसे मशहूर रैपर्स में से हैं। जब वे दोनों सनग्लासेज़ लगा लेते हैं तो क्रिकेटर गिब्स और रैपर पिटबुल में फ़र्क कर पाना मुश्किल है, यानी ये एक दूसरे के हमशक्ल हैं।

2.) हेनरिक क्लासन और मार्टिन गप्टिल:

हेनरिक क्लासन को 2018 में अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया था जब भारत के ख़िलाफ़ वन-डे सीरीज़ के लिए फाफ डु प्लेसी चोटिल हो गये थे। हेनरिक ने अपने दूसरे ही मैच में मैन ऑफ द मैच का ख़िताब जीता था।

हेनरिक जब पहली बार बैटिंग करने उतरे तो बहुत से लोगों को लगा कि मार्टिन गप्टिल अफ्रीकन खिलाड़ी कब बने। लेकिन फिर जल्दी ही लोगों को नाम देख कर मालूम पड़ा कि यह कोई नया खिलाड़ी है। वास्तव में, हेनरिक और गप्टिल एक दूसरे के हमशक्ल हैं।

Advertisement

3.) इयान बटलर और बेन अफ्लेक:

न्यूज़ीलैंड की टीम के लिए आख़िरी बार इयान को खेलते हुए 2010 में देखा गया था। एक तेज गेंदबाज के तौर पर वे बेहतरीन थे। हालाँकि शेन बॉन्ड की छाया में वे कुछ पीछे रह गये लेकिन टैलेंट की कमी उनमें नहीं थी।

बेन अफ्लेक हॉलीवुड के ऐक्टर-डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने काम के लिए कई अवार्ड्स जीते हैं और ‘गॉन गर्ल’ जैसी फ़िल्मों से लेकर बैटमैन तक बन चुके हैं। कीवी पेसर इयान और बेन अफ्लेक की शक्ल-ओ-सूरत काफ़ी हद तक समान है।

4.) हेनरी केविल और एलिएस्टर कुक:

एलिएस्टर कुक की गिनती इंग्लिश क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में होती है। कुक अपने समय के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से हैं। कई लोगों का तो मानना है कि उनके पास सचिन के 51 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी था।

Advertisement

कुक हॉलीवुड के ऐक्टर हेनरी केविल से काफी मिलते-जुलते हैं। हाल ही में वे सुपरमैन की भूमिका में नज़र आये जिससे उन्हें काफ़ी प्रसिद्धि मिली। उसके अलावा उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘द विचर्स’ को भी काफी पसंद किया गया।

5.) इशांत शर्मा और ब्रायन रूज़:

ब्रायन रूज़ कोस्टा रिका नेशनल फुटबाल टीम के कप्तान हैं। वे एक आक्रामक मिडफील्डर हैं और बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

वहीं इशांत शर्मा एक दशक से अधिक समय से भारतीय क्रिकेट, विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट, को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 2008 में ऑस्ट्रेलिया गयी टीम के साथ गये 19 साल के इशांत का बैटिंग लीजेंड पोंटिंग के ख़िलाफ़ वह आक्रामक स्पेल कौन भूल सकता है ! लॉर्ड्स पर जीत दिलाने में भी इशांत ने योगदान दिया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button