FeatureIPL

आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किए गए प्लेयर्स की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे ये खिलाड़ी

आईपीएल 2022 की रिटेंशन लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम थे शामिल

आईपीएल की सभी मौजूदा फ्रेंचाइजी ने 30 नवंबर को अपनी रिटेंशन की सूची जारी कर दी है। हालांकि, रिटेंशन में कुछ चौंकाने वाले नाम भी थे लेकिन अब फ्रेंचाइजी को इन्हीं प्लेयर के साथ आईपीएल 2022 के महा संग्राम में उतरना होगा। इसी नोट पर, हम इस लेख में आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किए गए प्लेयर्स की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन पर एक नज़र डालते हैं।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज: रोहित शर्मा और जोस बटलर

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रोहित शर्मा और जोस बटलर रिटेन किए गए क्रिकेटरों की इस सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। जहां रोहित को मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये देकर फ्रेंचाइजी के साथ बनाए रखा है।

हालांकि, हम इस सूची में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर रुतुराज गायकवाड़ को भी शामिल कर सकते थे। लेकिन, मौजूदा स्थिति में रोहित और बटलर इस प्लेइंग इलेवन के लिए बेहतरीन सलामी बल्लेबाज होंगे।

Advertisement

मध्य क्रम: विराट कोहली, ऋषभ पंत और एमएस धोनी

हालांकि, विराट कोहली आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई दिए। लेकिन, अगले सीज़न के लिए उनकी बल्लेबाजी की स्थिति मेगा नीलामी में फ्रैंचाइजी द्वारा साइन किए गए प्लेयर्स पर निर्भर करेगी। चूंकि, विराट कोहली आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं इसलिए मिडिल ऑर्डर के लिए वह बेस्ट प्लेयर होंगे।

ऋषभ पंत आईपीएल 2022 के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। चूंकि, वह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और आगामी सीजन के लिए भी दिल्ली कैपिटल्स के (संभावित) कप्तान भी हैं। ऐसे में वह मध्यक्रम में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।

आईपीएल 2021 की समाप्ति के बाद यह स्पष्ट नही था कि, धोनी आईपीएल 2022 का हिस्सा होंगे या नही। लेकिन, अब रिटेंशन के बाद यह निश्चित हो गया है कि चेन्नई सुपरकिंग्स उन्हें कम से एक और सीजन अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए देखना चाहती है। इस प्लेइंग इलेवन के लिए धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के अलावा कप्तान भी होंगे।

Advertisement

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा और आंद्रे रसेल

चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर रिटेन किया है। वास्तव में जड़ेजा का यह रिटेंशन, पिछले कुछ सीज़न में जड्डू द्वारा किए गए अच्छे काम का परिणाम है, साथ ही यह आईपीएल के आगामी सीजन के लिए संकेत भी है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि, धोनी के बाद जडेजा चेन्नई के अगले कप्तान हो सकते हैं।

हालांकि, कैरीबियाई प्लेयर आंद्रे रसेल आईपीएल 2021 में कुछ खास नही कर सके थे। लेकिन, फिर भी फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिटेन करते हुए इस दिग्गज प्लेयर का समर्थन किया है। रसेल पहले भी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे हैं और उनमें खेल बदलने का माद्दा है। इसलिए, वह इस सबसे मजबूत प्लेइंग में बतौर ऑल राउंडर खेलेंगे।

गेंदबाज: सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, एनरिक नॉर्टजे और मोहम्मद सिराज

हाल के वर्षों में सुनील नरेन की फॉर्म में गिरावट आई है। लेकिन, उन्होंने आईपीएल 2021 के यूएई लेग में अच्छी वापसी करते हुए एलिमिनेटर में आरसीबी के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन किया था। इसलिए, केकेआर ने आईपीएल 2022 के लिए उन्हें रिटेन किया है।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह का रिटेन करना मुंबई इंडियंस के लिए कोई ब्रेनर नहीं था। वह कुछ समय के लिए लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं और इसलिए, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी।जसप्रीत आईपीएल 2022 से 12 करोड़ रुपये की कमाई करेंगे। एनरिक नॉर्टजे आईपीएल 2020 और आईपीएल 2021 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज में से एक थे। उनकी गति और विविधताओं ने लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को परेशान किया। इसलिए, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए इन प्लेयर्स को माना जा सकता है बदकिस्मत।

आरसीबी के फैंस चाहते थे कि मोहम्मद सिराज को रिटेन किया जाए और फ्रेंचाइजी ने ऐसा ही किया है। यह कहना गलत नही है कि, सिराज ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। इसलिए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी यह निश्चित नही है, लेकिन फिर भी इसमें कोई दो राय नही है कि वह किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर सकते हैं।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किए गए प्लेयर्स की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

रोहित शर्मा, जोस बटलर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, एनरिक नॉर्टजे और मोहम्मद सिराज

Advertisement

Related Articles

Back to top button