IPLNews

रवींद्र जडेजा ने छोड़ी सीएसके की कमान, महेंद्र सिंह धोनी फिर बने कप्तान

आईपीएल 2022 से पहले धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में सीएसके पॉइंट टेबल पर नीचे से दूसरे नंबर है। यह हालत तब है जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेल लिए हैं। लेकिन, इन 8 मैचों में सीएसके को सिर्फ 2 जीत ही नसीब हुईं हैं। फैंस सीएसके की इस हालत का सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी की जगह रवींद्र जडेजा का कप्तान होना मानते हैं।

Advertisement

आईपीएल इतिहास में यह पहली बार है कि, एमएस धोनी की जगह कोई और प्लेयर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहा था। लेकिन, जडेजा धोनी जैसी छवि नहीं बना सके और सीएसके एक के बाद एक लगातार मैच हारती चली गई। जिससे न केवल कप्तान रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर असर पड़ा बल्कि आईपीएल इतिहास में सीएसके सबसे बुरी स्थिति में दिखाई दी।

आईपीएल 2022 की शुरूआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी थी सीएसके कप्तानी

वास्तव में, महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने हारते हुए मैच में टीम को जीत दिलाई है। चाहे वह बात टीम इंडिया की हो या फिर आईपीएल में सीएसके की। दोनों ही जगह धोनी की कप्तानी का सिक्का जमकर बोलता रहा है और आईपीएल 2022 की शुरुआत से ऐन पहले जब धोनी ने कप्तानी छोड़ते हुए रवींद्र जडेजा को सीएसके की कमान सौंपी तब भी फैंस ने यही कहा था कि धोनी सिर्फ धोनी हैं जडेजा धोनी नहीं।

Advertisement

यह अकाट्य सत्य है कि, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस यह कभी नहीं चाहते थे कि महेंद्र सिंह धोनी फ्रेंचाइजी की कमान छोड़ें। क्योंकि, यह हर कोई जानता है कि, धोनी के फैसले विषम परिस्थितियों में ज्यादा कारगर हैं। इस आईपीएल में भी हमने देखा है कि चेन्नई ने कई मैच करीब जाने के बाद और कुछ छोटी गलतियों के कारण हारे हैं। यदि महेंद्र सिंह धोनी कप्तान होते तो शायद सीएसके की हालत इतनी नाज़ुक नहीं होती।

हालांकि, अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगें। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि, ”रवींद्र जडेजा महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके की कप्तानी वापस सौंप रहे हैं: रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए सीएसक की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने एमएस धोनी से चेन्नई की कमान सम्हालने का अनुरोध किया है। एमएस धोनी ने फ्रेंचाइजी के हित में सीएसके का नेतृत्व करने और जडेजा को अपने खेल पर फोकस करने की बात को ध्यान में रखते हुए सीएसके की कप्तानी स्वीकार कर ली है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button