FeatureIPL

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए इन प्लेयर्स को माना जा सकता है बदकिस्मत

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए जारी की है रिटेंशन लिस्ट

आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन सूची का ऐलान करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। उससे पहले ही सभी फ्रैंचाइजी को अपने स्टार प्लेयर्स को रिटेन करते हुए सूची का ऐलान करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन सूची जारी कर दी है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी इस सूची में कई दिग्गज स्टार्स को रिलीज करते हुए ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किया है। 2018 में हुई पिछली मेगा नीलामी के बाद से, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की बेहतर टीमों में से एक रही है।

आईपीएल 2020 में दिल्ली फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी। जबकि, आईपीएल 2021 में प्लेऑफ़ में पहुंची थी। इस फ्रेंचाइजी के लिए कुछ खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और अब ऐसे प्लेयर्स फ्रैंचाइज़ी द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के लिए खुद को बदकिस्मत मान सकते हैं।

Advertisement

आज इस लेख में, हम आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने वाले तीन खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं जिन्हें बदकिस्मत कहा जा सकता है।

1.) शिखर धवन:

शिखर धवन आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन नही किए गए यानि कि, रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से एक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज किए जाने के बाद जब धवन दिल्ली कैपिटल्स में पहुंचे थे तब से वह टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने, आईपीएल 2019 में 521 रन बनाए और 2020 में 618 तथा आईपीएल 2021 में 587 रन बनाए थे। धवन आने वाले तीन सालों तक आईपीएल का हिस्सा हो सकते हैं और वह बहुत हद तक फिट भी दिखाई देते हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी यदि किसी प्लेयर को रिटेन न किए जाए तो उन्हें बदकिस्मत कहा जा सकता है।

Advertisement

2.) कगिसो रबाडा:

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल के सभी सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 में 25 विकेट चटकाए और 2021 में 30 विकेट लेकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर बनाया। फिर भी, उन्हें फ्रैंचाइज़ी द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

जहां उनका फॉर्म एक कारण है, वहीं रबाडा के रिलीज होने के पीछे एनरिक नॉर्टजे का उभरना मुख्य कारण है। नॉर्टजे पिछले दो सीजन में बेहद प्रभावशाली रहे हैं और वह इन फॉर्म  गेंदबाज भी हैं। इसलिए, दिल्ली कैपिटल कगिसो से आगे एनरिक के साथ आगे बढ़ी है। यदि फ्रेंचाइजी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी रिलीज किया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण ही है।

3.) आवेश खान:

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 से पहले रिटेंशन सूची जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि, वह लंबी अवधि के लिए अपनी टीम तैयार कर रही है। फिर भी, टीम के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों में से एक, आवेश खान को रिटेन नहीं किया गया है।

Advertisement

हालांकि, उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। इसलिए, वह कम कीमत पर उपलब्ध होते। यानी दिल्ली को सस्ते दाम एक बेहतरीन स्पीडडस्टर मिल सकता था। ऐसा लगता है कि, आईपीएल 2021 में 24 विकेट लेने वाले आवेश को लेकर दिल्ली पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी।

मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश डेथ और पावरप्ले दोनों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। उन्हें कई विविधताएँ हासिल हैं और  उन्हें भविष्य में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य कड़ी के रूप में देखी जा सकता है। हालांकि, रिटेन न किया जाना बदकिस्मती कहा जा सकता है। लेकिन, अब भी दिल्ली उन्हें मेगा नीलामी में खरीदने की कोशिश कर सकती है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button