CricketFeature

2 विदेशी ऑलराउंडर जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी में निशाना बना सकती हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इतिहास में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। इसके अलावा, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरह ही दो चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं। पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने आईपीएल 2022 अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान हासिल किया और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे।

Advertisement

एमआई ने बैंगलोर में आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में जोफ्रा आर्चर को अपने साथ जोड़ा था। जोफ्रा आर्चर चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे और आगामी सीजन में वापसी करेंगे। तो आज हम आपको उन दो विदेशी ऑलराउंडरों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें मुंबई इंडियंस आगामी नीलामी में टारगेट कर सकती हैं।

1. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने पिछले साल आईपीएल 2022 की नीलामी में भाग नहीं लेने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप में भाग लेकर केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने घरेलू समर के पहले टेस्ट की तैयारी करने का मन बना लिया था।

Advertisement

स्टोक्स उन ऑलराउंडरों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस आगामी नीलामी में टारगेट करेगी। उन्होंने आईपीएल में 43 मैच खेले हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्द्धशतक सहित 920 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 28 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता हासिल की है।

2. सैम करन

22 वर्षीय इंग्लैंड का ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने चोट के कारण पिछले साल की आईपीएल नीलामी में भाग नहीं लिया था लेकिन वह अगले एडिशन में जाने के लिए फिट हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में सैम का कद तेजी से बढ़ा है और इंग्लैंड का यह युवा आईपीएल 2023 की आगामी नीलामी में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक होगा।

करन मुंबई इंडियंस सहित कई टीमों के रडार पर होंगे, क्योंकि वह वास्तव में बल्ले और गेंद के साथ-साथ फील्डिंग में भी शानदार है। पिछले एडिशन्स में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और मुंबई को उन्हें पाने के लिए चेन्नई से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता हैं। सैम ने आईपीएल में खेले 32 मैच में 149.78 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 9.21 के इकॉनमी रेट की मदद से 32 विकेट लिए है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button