CricketNews

आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू करने के लिए एमएस धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस तो ट्विटर पर आये जमकर रिएक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए अभ्यास करते हुए देखे जाने के बाद ट्विटर पर फैंस पागल हो गए।

Advertisement

उन्होंने धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखकर खुशी जाहिर की और कहा कि चार बार के चैंपियन अगले सीजन में अपना पांचवां कप घर लाएंगे। धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन हो सकता हैं।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी

फैंस की खुशी के लिए, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी एक्शन में लौट आए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में नेट्स पर पसीना बहाते हुए दिखाई दिए। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वह आईपीएल 2023 के आगामी एडिशन के लिए कमर कस रहे हैं। नेट में बल्लेबाजी करते हुए उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिस पर कई फैंस ने उन्हें फिर से बल्लेबाजी करते हुए देखकर खुशी व्यक्त की।

Advertisement

वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया और क्लिप में कीपर बल्लेबाज को अपने स्ट्रोक प्ले की जांच करते देखा जा सकता है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, “एमएस धोनी जेएससीए में अभ्यास कर रहे हैं।”

यहाँ देखें वीडियो:

धोनी को आईपीएल 2022 के दौरान एक्शन में देखा गया था। यह टीम के लिए एक खराब सीजन था क्योंकि वे अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहे थे। सीजन की शुरुआत में धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी, लेकिन बाद में फिर से उन्होंने कार्यभार संभाला क्योंकि ऑलराउंडर ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी थी।

चेन्नई के कप्तान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह अगले सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। वहीं टीम ने भी संकेत दिया था कि उनका स्टार बल्लेबाज अगले साल भी वापसी करेगा और वे घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे।

Advertisement

एमएस धोनी द्वारा आईपीएल 2023 के लिए खुद को तैयार करने के बाद ट्विटर पर आये फैंस के रिएक्शन

जैसे ही एमएस धोनी का नेट्स में बल्लेबाजी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सीएसके के फैंस ने ट्विटर पर अपनी खुशी व्यक्त की और आगामी सीजन के लिए अपने स्टार बल्लेबाज को देखकर चकित रह गए। यहां कुछ रिएक्शन दिये गए है:

Related Articles

Back to top button