IPLNews

क्या ऑक्शन टेबल पर हुई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बड़ी गलती?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कर सकती थी हर्षल पटेल और हसरंगा को रिटेन

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होना निश्चित हुआ था। और आज इस मेगा नीलामी के पहले दिन में कई बड़ी बोलियां सामने आ चुकी हैं। जिनमें से कुछ 10 करोड़ रुपये से अधिक की भी आ चुकी हैं। उनमें से दो तो हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से ही सामने आयी हैं।

Advertisement

आईपीएल 2021 में हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ही थे। यानी कि, फ्रेंचाइजी के पास इन दोनों प्लेयर्स को रिटेन करने का मौका था। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रिटेंशन सूची में नजर डालें तो उन्होंने विराट कोहली को 15 करोड़ रुपये, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये और मोहम्मद सिराज 7 करोड़ रुपये के साथ रिटेन किया था।

Advertisement

हर्षल पटेल या हसरंगा को रिटेन कर सकती थी आरसीबी

निश्चित तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कम से कम एक और प्लेयर को रिटेन कर सकती थी। क्योंकि, रिटेंशन के लिए अधिकतम चार प्लेयर्स का नियम था। लेकिन, फ्रेंचाइजी ने मात्र तीन प्लेयर्स को ही रिटेन किया था। जिस कारण यह सवाल उठ रहा है कि क्या फ्रेंचाइजी से रिटेंशन और रिलीज करने में गलती हुई है। यदि हां तो रिलीज करने में या फिर रिटेंशन में।

वास्तव में, मोहम्मद सिराज एक ऐसे प्लेयर हैं, जिनका रिटेंशन गलत नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए, फ्रेंचाइजी से हर्षल पटेल और हसरंगा को रिलीज करने में ही गलती हुई है। क्योंकि, हर्षल पटेल को आईपीएल 2021 में 2 करोड़ रुपए में साइन किया था। और, बहुत संभव है कि वह कुछ और करोड़ यानी 5 करोड़ रुपए तक में रिटेन हो सकते थे। यही कहानी वानिन्दु हसरंगा के साथ भी होती।

हालांकि, अब आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल और वानिन्दु हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत देते हुए रिटेन किया है।

Advertisement

कुल मिलाकर देखें तो, यह पहली बार नहीं है जब किसी फ्रेंचाइजी द्वारा प्लेयर्स को रिलीज करने या रिटेन करने में गलती हुई हो। लेकिन, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जिस तरह से हर्षल पटेल और वानिन्दु हसरंगा के लिए बड़ी बोली लगाई है, वह हैरान करने वाली है। बहरहाल, अब देखना यह है कि क्या ये दोनों प्लेयर्स आईपीएल 2022 में अपनी प्राइस टैग को सही ठहरा पाते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button