CricketFeature

2015 और 2022 वर्ल्ड कप की इन चार बातों पर नहीं गया होगा फैंस का ध्यान

2022 का टी20 वर्ल्ड कप फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है। 16 टीमों ने इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था जिसमें से अब 4 बची हैं। सेमी फाइनल की टीमें और मैच तय हो गए हैं। सेमी फाइनल में खेलने वाली 4 टीमें हैं- भारत, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड।

Advertisement

2015 का एकदिवसीय विश्व कप भी ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उसके बाद यह भी ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। कई फैंस इस वर्ल्ड कप को 2011 के विश्व कप से मिला कर समानताएं खोज रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच वे यह बात भूल जा रहे हैं कि 2015 विश्व कप से भी कई समानताएं इस विश्व कप में हैं। आगे इस आर्टिकल में हम ऐसी ही चार समानताओं की तरफ आपका ध्यान दिलायेंगे:-

1.) एक जैसे ग्रुप्स

2015 विश्व कप में भी ग्रुप्स कमोबेश वैसे ही थे जैसे इस साल बने हैं। 2015 के एकदिवसीय विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, अफ़ग़ानिस्तान और श्री लंका एक ही समूह में थे। वहीं दूसरी तरफ भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे भी एक ही समूह में थे। बिलकुल यही चीज इस विश्व कप में भी देखने को मिली। यह एक बड़ी समानता है जो 2015 के एकदिवसीय विश्व कप और 2022 के टी20 विश्व कप में है।

Advertisement

2.) न्यूज़ीलैंड ने ग्रुप स्टेज पहली रैंक पर फिनिश किया

पिछले काफी समय से न्यूज़ीलैंड की टीम आईसीसी इवेंट्स में, बड़े मौकों पर अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन निकाल कर लाती है। 2015 में भी यही चीज देखने को मिली और न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में टेबल के शीर्ष पर रही। 2022 में भी यह चीज वैसे ही बनी रही और ग्रुप स्टेज में न्यूज़ीलैंड ने अपना दबदबा क़ायम रखा। इस साल भी उन्होंने टेबल को टॉप करते हुए ग्रुप स्टेज खत्म किया है।

3.) भारत-पाकिस्तान में विराट कोहली हीरो

विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप में अपना सबसे अच्छा खेल निकालते हैं। रिकॉर्ड्स इस बात की तस्दीक करते हैं। 2015 में ग्रुप स्टेज के भारत-पाकिस्तान मैच में भी विराट कोहली ने शतक ठोंका था और भारत की टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

2022 में भी यह चीज अधिक बदली नहीं और भारत-पाकिस्तान के मैच में जीत दिलाने में केंद्रीय भूमिका विराट कोहली की ही रही। विराट ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा और एक समय पर लगभग असम्भव से लगने वाले लक्ष्य को पाने में भारतीय टीम की मदद की।

Advertisement

4.) न्यूज़ीलैंड ने ग्रुप स्टेज बड़ी जीत से शुरू किया था

2015 में न्यूज़ीलैंड की टीम ने श्रीलंका को 98 रनों से हराकर अपने वर्ल्ड कप के सफर का आग़ाज़ किया था। इसी तरह इस बार भी अपने पहले ही मैच में उन्होंने विश्व कप जीतने की बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को 89 रनों से हरा दिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

2015 और 2022 के विश्वकप में कितनी ही समानताएं हैं। यहां तक कि फाइनल का वेन्यू भी एक ही है। बस एक फर्क यह है कि हमें इस बार एक नया विजेता देखने को मिलेगा। क्योंकि 2015 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button