CricketIPL

वो स्टार प्लेयर जिन्होंने आईपीएल के पावरप्ले में सबसे अधिक रन बनाए हैं।

सभी बल्लेबाज पावरप्ले को यूटिलाइज करते हुए अधितकम रन बनाने का प्रयास करतीं हैं। हालांकि, सभी बल्लेबाजों के लिए यह आसन भी नही रहा है।

क्रिकेट में पावरप्ले किसी भी पारी के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होता है। क्रिकेट के सीमित ओवरों के प्रारूप में 50 ओवरों के खेल में पहले दस ओवरों के लिए अनिवार्य पावरप्ले नियम लागू होते हैं। उस अवधि के दौरान, केवल दो फील्डर 30-यार्ड सर्कल के बाहर रखा जा सकता है। जबकि, टी-20 फॉर्मेट में फील्ड लिमिट सिर्फ छह ओवर की होती है।

Advertisement

आमतौर पर पावरप्ले बल्लेबाजों को जोखिम लेने का लाइसेंस देता है। उन्हें केवल 30-यार्ड सर्कल क्षेत्ररक्षकों के ऊपर गेंद को हिट करने की आवश्यकता होती है ताकि वे बॉउंड्री हासिल कर सकें। अगर, उन्हें गैप खोजने की कला में महारत हासिल है, तो पावरप्ले बल्लेबाज के लिए सबसे पसंदीदा चीज है।

ऐसा अधिकांश देखा गया है कि, टीमें पावरप्ले के ओवरों में लगभग 50 रन बनाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, कभी-कभी एक बल्लेबाज ही पहले छह ओवरों में ही 50 से अधिक रन बनाने में सफल होता है।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम उन बल्लेबाजों में एक नज़र डालेंगे जिन्होंने आईपीएल की एक पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

4.) ईशान किशन:

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण के शुरुआती चरणों में फॉर्म के लिए संघर्ष किया। कुछ गेम ऐसे भी थे जब मुंबई ने किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था।

हालांकि, एक अच्छा बल्लेबाज अधिक समय तक अपने फॉर्म के साथ संघर्ष नही कर सकता। और, ईशान किशन ने भी अपने फॉर्म के साथ अधिक दिनों तक संघर्ष नही किया। आईपीएल 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में ईशान किशन ने 32 गेंदों में 84 रन बनाए थे। जिसमें से उन्होंने पावरप्ले में ही अपने खाते में 63 रन जोड़ लिए थे।

Advertisement

3.) जोस बटलर:

जोस बटलर आईपीएल 2018 में शानदार फॉर्म में थे। इस सीज़न उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए 32 मैच में दिल्ली के गेंदबाजों को हैरान परेशान कर दिया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 197 रनों का लक्ष्य रखा था।

इस मैच में बटलर ने जोस बटलर ने 26 गेंदों में चार चौकों और 7 छक्कों की सहायता से 67 रन बनाए थे। जिसमें से 66 रन पावरप्ले में आए थे। हालांकि, एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही राजस्थान रॉयल्स वर्षा को बाधित इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम के कारण 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

2.) एडम गिलक्रिस्ट:

डेक्कन चार्जर्स के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल पावरप्ले में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। आईपीएल के दूसरे संस्करण यानी साल 2009 के सेमी फाइनल मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स (वर्तमान दिल्ली कैपिटल्स) आमने सामने थे।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 154 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की अच्छी नही रही। और, ओपनर हर्सल गिब्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। लेकिन, कप्तान एडम गिलक्रिस्ट अब भी क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने, इस मैच में 35 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें से 74 पहले छह ओवरों में यानी पावरप्ले में आए थे।

1.)  सुरेश रैना:

आईपीएल 2014 में सुरेश रैना बेहद शानदार फॉर्म में थे। इस मैच की पिच भी बल्लेबाजी के बेहद अनुकूल थी। वाबजूद इसके ताबड़तोड़ पारी खेलना आसान काम नही होता।हालांकि, इस मैच की पहली पारी में वीरेंद्र सहवाग ने भी 58 गेंदों में 122 रन बनाए थे। जिसके बल पर पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 227 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया था।

इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने के बाद पंजाब के प्लेयर्स निश्चित ही चिंता मुक्त हो चुके थे। लेकिन, फिर सुरेश रैना का तूफान आया जिसमें उन्होंने 25 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए थे। और टीम का स्कोर 6 ओवर में ही 100 रन पहुँचा दिया था। हालांकि, टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नही कर सके थे। जिस कारण चेन्नई को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button