FeatureIPL

आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स इन 3 खिलाड़ी को कर सकती है रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2022 में कागज पर सबसे मजबूत टीमों में से एक था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रबंधन ने आईपीएल नीलामी में शानदार काम करते हुए और एक ऐसी टीम बनाई जिसमें हर पक्ष को मजबूत किया। हालांकि, इस सीजन में कैपिटल्स साल 2019 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। दिल्ली के पास आखिरी लीग मैच तक प्लेऑफ में पहुंचने का मौका था।

Advertisement

अगर दिल्ली कैपिटल्स लीग चरण के अपने 14वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत जाती, तो वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेते। लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहे, जिससे वे प्रतियोगिता से जल्दी बाहर हो गए।

चूंकि दिल्ली कैपिटल्स की नई टीम थी और वह प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी, इसलिए टीम प्रबंधन टीम में कुछ बड़ा बदलाव कर सकता है। आईपीएल 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद वह इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं।

Advertisement

1. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के लिए शार्दुल ठाकुर को रिटेन कर सकती है:

दिल्ली ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ की बड़ी करम में अपनी टीम में शामिल किया था। ठाकुर आईपीएल 2021 में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन इस साल उन्होंने 14 मैचों में 9.78 की महंगी इकॉनमी रेट से सिर्फ15 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, ठाकुर एक गेम-चेंजर खिलाड़ी है, यही वजह है कि दिल्ली उन्हें रिटेन कर सकती है।

2. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के लिए कमलेश नागरकोटी को रिटेन कर सकती है:

कमलेश नागरकोटी ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आपना डेब्यू किया। भारत के पूर्व अंडर -19 स्टार ने दिल्ली के लिए केवल दो ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 29 रन दिए। चूंकि कमलेश एक युवा खिलाड़ी हैं जो आगे चल कर सीखने और प्रदर्रशन करने की क्षमता रखते हैं, इसलिए दिल्ली की टीम उन्हें भी रिटेन कर सकती है।

3. एनरिक नॉर्त्जे:

इस सीजन में दिल्ली द्वारा रिटेन किए जाने वाले एकमात्र विदेशी खिलाड़ी एनरिक नॉर्त्जे थे। नॉर्त्जे इस सीजन चोट के चलते सिर्फ छह मैच ही खेल सके जहां उन्होंने 9.71 की इकॉनमी रेट से 217 रन दिए। नॉर्त्जे की चोट के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली आईपीएल 2022 में उनके खराब प्रदर्शन को नजरअंदाज कर सकते हैं और उन्हें अगले सत्र के लिए रिटेन कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button